Digvijay Singh Twitter : दिग्विजय सिंह ने आंदोलन को लेकर किया ट्वीट, किसानों को बताया स्वतंत्रता सेनानी
भोपाल। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह Digvijay Singh Twitter ने किसान आंदोलन को लेकर एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है। दिग्विजय ने किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट करते हुए। बीजेपी की तुलना ब्रिटिश हुकूमत से की है साथ ही दिग्विजय ने किसानों को स्वतंत्रता सेनानी बताया और कहा कि ब्रिटिश ने भी राजद्रोह का केस लगाया था। बता दें कि दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन किसानों का आंदोलन हिंसक हो गया था। जिसके बाद से दिग्विजय बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं।
दिग्विजय बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं
दिग्विजय ने लिखा कि जो ब्रिटिश हुकूमत ने आज़ादी की लड़ाई में भारत की आज़ादी के लिए लड़ रहे सेनानियों के विरुद्ध किया था। Sedition का केस लगाया था। गोरे चले गए चेले छोड़ गए।
भाजपा वही कर रही है जो ब्रिटिश हुकूमत ने आज़ादी की लड़ाई में भारत की आज़ादी के लिए लड़ रहे सेनानियों के विरुद्ध किया था। Sedition का केस लगाया था।
गोरे चले गए चेले छोड़ गए। #गोरे_चले_गए_चेले_छोड़_गए#FarmersStandingFirm https://t.co/DqY0yEpJPk— digvijaya singh (@digvijaya_28) January 29, 2021
केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए गंभीर आरोप लगाए थे
गौरतलब है कि राज्यसभा सांसद व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दो दिन पहले किसान आंदोलन पर केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए गंभीर आरोप लगाए थे। सिंह ने कहा कि 26 जनवरी को लाल किले पर जो हिंसक घटना हुई, वह केन्द्र सरकार द्वारा सुनियोजित थी। किसान आन्दोलन को बदनाम करने के लिए यह सब सुनियोजित तरीके से किया गया था। वीडियो में साफ दिख रहा है कि खड़े टै्रक्टर पर पुलिस लाठियां चला रही है।