Digvijay Singh Poster: रतलाम में Waqf Bill के विरोध पर पोस्टर वॉर, भाजयुमो ने दिग्विजयसिंह को वतन का गदृदार लिखा

Madhya Pradesh Ratlam BJP Yuva Morcha Congress Digvijay Singh Poster Controversy; पोस्टर में दिग्विजसिंह को वतन, पूर्वजों व धर्म का गदृदार बताया है। ये पोस्टर रतलाम के दो बत्ती फ्रींगंज चौराहा पर देखे गए है। इसके बाद से भाजपा और कांग्रेस में हलचल तेज गई।

Waqf Amendment Bill Anti-Waqf Bill

रतलाम में BJYM ने दिग्विजयसिंह पोस्टर लगाए।

Waqf Amendment Bill, Anti-Waqf Bill:  रतलाम में भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह पोस्टर लगाए हैं।

पोस्टर में दिग्विजसिंह को वतन, पूर्वजों व धर्म का गदृदार बताया है। ये पोस्टर रतलाम के दो बत्ती फ्रींगंज चौराहा पर देखे गए है।

इसके बाद से भाजपा और कांग्रेस में हलचल तेज गई।

लोकसभा-राज्यसभा में पास हो चुका बिल

दरअसल, लोकसभा और राज्यसभा में पास वक्फ बिल पास हो चुका है। जिसका देशभर में विपक्ष का खूब विरोध चल रहा है। विरोध के बीच गुरुवार, 10 अप्रैल शाम को रतलाम शहर से दिग्विजयसिंह के पोस्टर सामने आए।

पुलिस ने BJYM को पोस्टर हटाने को कहा

पोस्टर लगाने में भारतीय जनता युवा मोर्चा का नाम है। सूचना पर रतलाम शहर पुलिस मौके पर पहुंची और भाजयुमो के नेताओं से पोस्टर हटाने को कहा। हालांकि दूसरे दिन सुबह तक भाजयुमो ने पोस्टर नहीं हटाए थे।

वक्फ बिल पर राजनीति कर रहे है कांग्रेस नेता

भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने बताया वक्फ संशोधन बिल संसद के दोनों सदनों लोकसभा व राज्यसभा से पास होने के बाद वक्फ का नया कानून देश में लागू हो गया है। लेकिन कांग्रेस के नेता इसमें भी राजनीति कर रहे है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article