फर्जी फोटो मामले में फंसे दिग्गी राजा, जाएंगे जेल?

फर्जी फोटो मामले में फंसे दिग्गी राजा, जाएंगे जेल? Digvijay Singh khargone tweet digvijay singh fake tweet vkj

फर्जी फोटो मामले में फंसे दिग्गी राजा, जाएंगे जेल?

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्र्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज हो सकता है। खरगोन दंगे को लेकर फर्जी फोटो ट्वीट करने के मामले में दिग्विजय सिंह पर बड़ी कार्यवाही करने के संकेत राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि दंगाइयों के मकानों-दुकानों पर बुलडोजर चलते ही चचाजान दिग्विजय सिंह का दर्द सामने आ गया है। दिग्विजय सिंह प्रदेश में साम्प्रदायिक तनाव फैलाने के लिए फर्जी फोटो ट्वीट करने से नहीं चूक रहे है।

स्लीपर सेल के मंसूबे फेल - नरोत्तम

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि खरगोन में टुकड़े-टुकड़े गैंग की स्लीपर सेल के मंसूबे फेल हो गए है। दंगाइयों के खिलाफ की जा रही कड़ी कार्यवाही से टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग दहशत में आ गए है। यही कारण है कि अब यह लोग प्रदेश की शांतिभंग करने के लिए झूठ बोलकर भृम फैलाने की कोशिश कर रहें है। मैंने दिग्विजय सिंह का ट्वीट देखा है। खरगोन में जब शांति दूतों ने रामनवमी के जुलूस पर पत्थर फेंके थे तब दिग्विजय ने ना कोई सवाल उठाया ना कोई ट्वीट किया। सवाल तो तब उठे जब हमने दंगाइयों पर कार्रवाई की। यह पीड़ादाई होता है। कभी तो समानता की सोचना चाहिए।

publive-image

दिग्गी के खिलाफ होगी कार्यवाई!

दिग्विजय सिंह के ट्वीट को लेकर गृह मंत्री ने कहा है कि वह भ्रम फैलाते रहते हैं। साम्प्रदायिक तनाव फैलाने की बात हो या फिर प्रदेश को बदनाम करने की बात हो दिग्विजय सिंह हमेशा आगे दिखते है। पहले उन्होंने पाकिस्तान के ब्रिज को भोपाल से जोड़कर बताया था और अब बाहर की मस्जिद को जिसमे भगवा झंडा लगाया जा रहा है को मध्यप्रदेश से जोड़कर बता रहे हैं। उनका यह ट्वीट लगातार वायरल हो रहा है। मैं इस पर विधि विशेषज्ञों से राय ले रहा हूं। राय लेने के बाद दिग्विजय सिंह पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। हालंाकि आपको बता दें कि फोटो वायरल होते ही बवाल मचा गया था। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट डिलिट कर दिया था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article