दिग्विजय का आरोप, EVM हो सकती है हैक, शिवराज ने कहा- कांग्रेस बनाने लगी हार की भूमिका

भोपाल: मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर मतदान जारी है। इसी बीच कांग्रेस और बीजेपी कंट्रोल रूम से मतदान की मॉनिटरिंग कर रही है। बीजेपी कंट्रोल रूम में सीएम शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा सहित कई नेता मतदान को अपडेट ले रहे हैं। तो वहीं कांग्रेस के कंट्रोल रूम में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद हैं और पल-पल की अपडेट ले रहे हैं।
इस बीच दिग्विजय सिंह ने EVM पर सवाल खड़े करते हुए भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘तकनीकी युग में विकसित देश ईवीएम पर भरोसा नहीं करते, पर भारत और कुछ छोटे देशों में ईवीएम से चुनाव होते हैं। विकसित देश क्यों नहीं कराते? क्योंकि उन्हें ईवीएम पर भरोसा नहीं है? क्योंकि जिसमें चिप है, वह हैक हो सकती है।’
सीएम शिवराज ने कसा तंज
इस पर CM शिवराज ने दिग्विजय सिंह पर पलटवार कर कहा कि ‘कांग्रेस EVM पर सवाल खड़े करने का बहाना लेकर पहले से हार की भूमिका बनाने लगी है। यही ईवीएम 2018 के चुनावों में थी, जिसमें कांग्रेस को 114 सीट मिलीं, तब ईवीएम ठीक थी। अब जब कांग्रेस को हार दिख रही है, तो हार का सारा ठीकरा EVM पर मढ़ दो और खुद छुट्टी पा लो।’