कांग्रेस नेतृत्व के सवाल पर दिग्विजय-कमलनाथ का ट्वीट

कांग्रेस नेतृत्व के सवाल पर दिग्विजय-कमलनाथ का ट्वीट

भोपाल. कांग्रेस में मचे इस घमासान को लेकर पूर्व सीएम कमलाथ और दिग्विजय सिंह का ट्वीट भी सामने आया है।

कमलनाथ ने अपने ट्वीट में लिखा

मुझे संजय गांधी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ काम करने का सौभाग्य मिला है। मुझे लगभग 40 वर्षों तक संसद सदस्य के रूप में और सबसे लंबे समय तक संसद सदस्य के रूप में कांग्रेस पार्टी की सेवा करने का सौभाग्य मिला है।
मैं कई वर्षों तक कांग्रेस पार्टी का महासचिव रहा।

हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि सोनिया गांधी ने 2004 में कांग्रेस पार्टी की नेतृत्व किया और अटल बिहारी वाजपेयी को घर बैठाया था।श्रीमती सोनिया गांधी के नेतृत्व का कोई भी सवाल या आग्रह बेतुका है। मैं श्रीमती सोनिया गांधी से अपील करता हूं कि वो अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करें और कांग्रेस का नेतृत्व करें।

इससे पहले दिग्विजय ने इसे लेकर ट्वीट किया

दिग्विजय सिंह ने लिखा - यह समय कॉंग्रेस को एक मत होने का है। मत भिन्नता का नहीं। जिस परिवार ने देश की आज़ादी और उसके बाद जो देश के लिए त्याग और बलिदान किया है वह सर्वविदित है। मीडिया में जो कुछ आ रहा है मैं उस से सहमत नहीं हूँ। नेहरू गॉंधी परिवार के बिना कॉंग्रेस की मैं कल्पना भी नहीं कर सकता।

सोनिया जी का नेतृत्व सर्व मान्य है। यदि सोनिया जी कॉंग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ना ही चाहती हैं तो राहुल जी को अपनी ज़िद छोड़ कर अध्यक्ष का पद स्वीकार कर लेना चाहिए। देश का आम कॉंग्रेस कार्यकर्ता और किसी को स्वीकार नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article