दिग्विजय पर 10-10 करोड़ की मानहानि का दावा, 4 मंत्रियों ने दायर किया केस

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि का केस किया गया है। मंत्री गोविंद सिंह, प्रद्युम्न सिंह, महेंद्र सिसोदिया ने केस किया है। दिग्विजय सिंह पर 10-10 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा किया है। एमपी-एमएलए की स्पेशल कोर्ट में मामला दायर हुआ है। दरअसल दिग्विजय सिंह ने 35 करोड़ में बिकने के आरोप लगाए थे। सोशल मीडिया पर गद्दार रेट कार्ड जारी किया था। अब मामले की अगली सुनवाई 18 नवंबर को होगी।
10-10 करोड़ रुपए की मानहानि
मध्य प्रदेश सरकार के चार मंत्रियों ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया है। दिग्विजय ने कांग्रेस छोड़ने वालों को 35 करोड़ रुपए में बिकने का आरोप लगाया था। सोमवार को एमपी-एमएलए की स्पेशल कोर्ट (विधायकों और सांसदों के केसों की सुनवाई होती है) में यह केस मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, प्रद्युम्न सिंह तोमर, महेंद्र सिंह सिसौदिया और मुन्नालाल गोयल की ओर से किया गया। इसमें मंत्रियों ने 10-10 करोड़ रुपए की मानहानि होना बताया और क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की। विशेष न्यायाधीश प्रवेन्द्र कुमार सिंह की अदालत ने अगली सुनवाई और परिवादियों के बयान दर्ज करने के लिए 18 नंवबर की तारीख तय की है।