Priyanka Chopra: देसी गर्ल की बेटी मालती को देखा क्या?, इवेंंट में प्रियंका चोपड़ा के साथ आई नजर

Priyanka Chopra: देसी गर्ल की बेटी मालती को देखा क्या? इवेंंट में प्रियंका चोपड़ा के साथ आई नजर

Priyanka Chopra: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अक्सर चर्चा में रहती हैं। वही अभिनेत्री ने जब से अपनी बेटी मालती मैरी के जन्म की खबर दी थी, तभी से फैंस उनकी नन्ही परी की झलक पाने के लिए बेताब थे। आखिरकार वो वक्त आ ही गया जिसका इंतजार लाखों लोगों को था। यानी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी के चेहरे का खुलासा कर ही दिया!

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में लॉस एंजिल्स में एक कार्यक्रम में भाग लिया जहां उनके पति निक जोनास ने केविन और जो जोनास के साथ हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार का खुलासा किया। इस दौरान प्रियंका पहली पंक्ति में बेटी मालती मैरी के साथ बैठी दिखाई दी और उनके लिए चीयर करती नजर आई। सोशल मीडिया पर अब मालती मैरी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 2018 में 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में एक ईसाई और एक हिंदू समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे। बाद में, इस जोड़े ने दिल्ली और मुंबई में दो रिसेप्शन भी आयोजित किए थे। दंपति ने पिछले साल जनवरी में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास का स्वागत किया था।

उनके काम की बात करें तो प्रियंका ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ और ‘सिटाडेल’ जैसी अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में दिखाई देंगी। रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित ‘सिटाडेल’ प्राइम वीडियो पर ओटीटी पर रिलीज होगी। आगामी साइंस-फिक्शन ड्रामा सीरीज़ का निर्देशन पैट्रिक मॉर्गन कर रहे हैं और इसमें प्रियंका के साथ रिचर्ड मैडेन भी हैं।

बॉलीवुड में देसी गर्ल फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ दिखाई देंगी। बता दें कि यह फिल्म ‘दिल चाहता है’ और ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ की सिक्वल है। बता दें कि ‘जी ले जरा’ की शूटिंग जल्द ही शुरू होने की खबर है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password