Diamond Auction: MP के पन्ना में होने जा रही हीरों की बड़ी नीलामी, जानें कीमत और कैरेट

Diamond Auction: MP के पन्ना में हीरों की बड़ी नीलामी होने जा रही है। जिसमें दिल्ली, मुम्बई, गुजरात और सूरत के बड़े व्यापारी शामिल होंगे।

Diamond Auction: MP के पन्ना में होने जा रही हीरों की बड़ी नीलामी, जानें कीमत और कैरेट

   हाइलाइट्स

  • MP के डायमंड शहर पन्ना में होने जा रही हीरा नीलामी।
  • दिल्ली, मुम्बई, गुजरात और सूरत के बड़े व्यापारी होंगे शामिल।
  • 23 फरवरी तक चलेगी नीलामी।

Diamond Auction: पन्ना। MP के डायमंड शहर पन्ना में बड़े दिनों बाद हीरों की नीलामी होने जा रही है। इसे लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। आपको बता दें, कि बुधवार 21 फरवरी 2024 से उथली हीरा खदानों से प्राप्त हीरो की नीलामी होगी।

इस नीलामी मे 286.41 कैरेट के हीरे रखे जाएंगे, जो कि दिल्ली, मुम्बई, और गुजरात के साथ सूरत के बड़े व्यापारियों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। नीलामी दो चरणों मे होगी। जिसमें 11.88, 9.99, 8.01 और 7.90 कैरेट के हीरे आकर्षण का केंद्र होंगे।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1759819233238601972?s=20

  23 फरवरी तक चलेगी नीलामी

21 फरवरी से उथली हीरा खदानों से प्राप्त 156 नग हीरों की नीलामी हीरा कार्यालय में शुरू होगी जो कि 23 फरवरी तक चलेगी। इस नीलामी मे 286.41 कैरेट के छोटे-बड़े उज्ज्वल और मटमैले किस्म के हीरे रखे जाएंगे।

इनकी अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस बार नीलामी में सबसे खास बात यह होगी कि इनमें कई ऐसे नायाब हीरे हैं, जिनकी बोली एक करोड़ या फिर उससे ज्यादा तक जा सकती है।

हीरा आधिकारी के मुताबिक, इस नीलामी में 11.88 कैरेट 9.99 केरेट और 8.01 कैरेट के साथ 7.90 कैरेट के बड़े हीरे में रखे जाएंगे।

संबंधित खबर:MP Panna News: पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में महारानी जीतेश्वरी देवी को किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

   2 चरणों में होगी डायमंड नीलामी

21 फरवरी से शुरू हो रही हीरा नीलामी 2 चरणों में की जाएगी। पहले चरण में हीरों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसमें व्यापारियों को हीरे दिखाए जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण में हीरों की बोली लगाई जाएगी। हालांकि काफी समय बाद होने जा रही इस नीलामी से अच्छा खासा राजस्व इन हीरो से प्राप्त होने की संभावना है।

आपको बता दें, कि मध्य प्रदेश के पन्ना में हीरे की उथली खदाने हैं। यहां से किसानों, मजदूरों के लखपति, करोड़ पति बनने की खबरें काफी आम रही हैं। हालांकि, कुछ समय से कई खदानों का काम बंद रहा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article