Advertisment

किसी भी गलतफहमी से बचने के लिए जमीनी स्तर पर संवाद कायम :एमईए ने चीन-भारत सीमा गतिरोध पर कहा

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, आठ जनवरी (भाषा) विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत और चीन ने किसी भी ‘गलतफहमी और गलत आकलन’ करने से बचने के लिए जमीनी स्तर पर संवाद कायम रखा है। साथ ही, टकराव वाले सभी इलाकों से सैनिकों को पूर्ण रूप से हटाने के लिए चर्चा जारी है।

Advertisment

सीमा विवाद पर चीनी पक्ष के साथ वार्ता की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्यकारी तंत्र (डब्ल्यूएमसीसी) की हालिया बैठक 18 दिसंबर को हुई थी और दोनों पक्ष वरिष्ठ कमांडर स्तर की अगले दौर की बैठक करने को सहमत हुए हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों देश राजनयिक एवं सैन्य माध्यमों से इस सिलसिले में निरंतर संवाद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इस बीच, दोनों पक्षों ने किसी भी गलतफहमी और गलत आकलन करने से बचने के लिए जमीनी स्तर पर संवाद कायम रखा है। साथ ही, शांति एवं स्थिरता बहाल करने के लिए टकराव वाले सभी इलाकों से मौजूदा द्विपक्षीय समझौतों के मुताबिक सैनिकों को पूरी तरह से हटाने को लेकर चर्चा जारी है।’’

Advertisment

भाषा

सुभाष पवनेश

पवनेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें