Advertisment

Diabetes Early Sign : कहीं आपको शरीर में भी तो नहीं पनप रहा ये साइलेंट किलर, हो जाएं सावधान! ऐसे पहचानें

author-image
Preeti Dwivedi
Diabetes Early Sign : कहीं आपको शरीर में भी तो नहीं पनप रहा ये साइलेंट किलर, हो जाएं सावधान! ऐसे पहचानें

नई दिल्ली। Diabetes Early Sign  : आज की बदलती जीवन शैली life style लोगों को विभिन्न रोगों से janna jaruri hai ग्रसित कर रही है। इजो नमें सबसे अधिक लोगों को अपनी चपेट में ले रही है वो है डायबिटीज। ये एक ऐसी बीमारी है जो अपने साथ कई बीमारियों को जन्म देती है। ऐसे में हर किसी को इससे सतर्क रहने की जरूरत है। तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं डायबिटीज के कुछ खास और जरूरी लक्षण। जिनके बारे में आपको पता होना बेहद जरूरी है। इनके दिखते ही आपको सावधान हो जाना चाहिए।

Advertisment

क्या होता है डायबिटीज में —

कैसे होती है डायबिटीज Diabetes Early Sign-
आपको बता दें डायबिटीज कोई ऐसी बीमारी नहीं हो जो एकदम से हो जाए। ये व्यक्ति के शरीर में साइलेंट किलर की तरह प्रवेश करती है। इसके लक्षण शरीर में दिखते तो हैं, लेकिन बहुत जल्दी न उभर कर धीरे—धीरे दिखाई देते हैं।

कैसे होती है डायबिटीज — Diabetes Early Sign-
आपको बता दें जब शरीर में पैंक्रियाज द्वारा इंसुलिन हॉर्मोन (Insulin) का उत्पादन या बनना बंद हो जाता है तो इस स्थिति में शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ने लगती है। जिसके बाद व्यक्ति डायबिटीज से ग्रसित हो जाता है। जिसके बाद शरीर इंसुलिन का उपयोग पूरी तरीके से नहीं कर सकता। इस कंडीशन ब्लड में ग्लूकोज (Glucose Level) की मात्रा भी बढ़ने लगती है। ये ग्लूकोज होता है जो डायबिटीज का प्रमुख कारण (Diabetes Cause) बनता है।

क्या हैं डायबिटीज के शुरूआती लक्षण (Diabetes Early Sign in Hindi) —
यहां हम आपको बताने जा रहे हैं प्री​डायबिटीक के संकेत। जिनके शरीर में दिखते हुए आपको सतर्क हो जाना चाहिए। अगर आप इनके दिखने पर सतर्क नहीं हुए तो आपको पहले टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 Diabetes) होती है और उसके बाद वो बढ़ती जाती है।

Advertisment

रात को बार बार पेशाब आना (Urine) —

अगर बार—बार यूरिन आती है तो ये शरीर में अच्छे लक्षण नहीं माने जाते हैं। यदि रात में आपके साथ ऐसा होता है तो ये चिंता का कारण हो सकता है। ये आपके ब्लड में शुगर लेवल (Blood Sugar Level Increase) बढ़ने के संकेत हो सकते हैं। आपको बता दें किडनियां खून से एक्स्ट्रा शुगर (Extra Sugar) को छानकर निकालने का प्रयास करती हैं। इससे व्यक्ति को बार—बार पेशाब करने की जरूरत हो सकती है।

बार—बार प्यास लगना — (Thirsty)
जब व्यक्ति को बार—बार पेशाब जाने की इच्छा होती है तो कंडीशन में शरीर में पानी की कमी होने लगती है। जिसके बाद बार—बार पानी पीने की इच्छा होती है। ज्यादा प्यास लगना डायबिटीज टाइप-2 के लक्षण है।

बार—बार भूख लगना (Hunger)
जब व्यक्ति के शरीर में इंसुलिन की कमी होती है तो खाया हुआ भोजन शरीर में एनर्जी में तब्दील हो जाता है। जिसके कारण शरीर को भूख जल्दी लग आती है।

Advertisment

वजन का कम होना (Weight Loss)
जब शरीर में शुगर लेबल बढ़ने लगता है तो अचानक शरीर का वजन भी कम होने लगता है। अगर आपको भी ऐसी ही कुछ लक्षण नजर आएं तो पहले ही संभल जाएं।

जल्दी थकान महसूस होना (Weakness, Tiredness)
आपको बता दें जिन लोगों को टाइप 2 डायबिटीज होती है उन्हें थकान भी जल्दी महसूस होती है। किसी भी काम में वे एनर्जी नहीं महसूस करते। सुबह से रात तक किसी काम में एनर्जी नहीं मिलती है, थकान के साथ कमजोरी की महसूस होती है।

घाव का जल्दी न भरना — Diabetes Early Sign-
शुगर का ये लक्षण भी बड़ी आसानी से पहचाना जा सकता है। इसमें यदि व्यक्ति के शरीर में किसी हिस्से में घाव होता है तो उसे भरने में समय लगता है। इतना ही नहीं उसके आंखों की रोशनी भी धीरे—धीरे कमजोर होने लगती है।

Advertisment

हाथ—पैर में झुनझुनी आना —
आपको बता दें जब शरीर में शुगर के आसार होते हैं तो रक्त प्रवाह प्रभावित होने से हाथ और पैर में झुनझुनी आने लगती है। इतना ही नहीं पैर और हाथों के नीचे तलुओं में जलन भी होती है। साथ ही साथ गर्दन, कमर, चेहरे पर काले रंग के धब्बे जैसे भी दिखने लगते हैं।

Blood Sugar Level blood sugar level control Diabetes Early Sign diabetes kaise pehchane diabetes symptoms diabetes warning sign insulin type 2 diabetes
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें