CSK VS DC: चेपॉक में धोनी एंड कंपनी का जलवा, दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से दी मात

आईपीएल 2023 में बुधवार 10 मई की शाम चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबला हुआ। सीजन के 55वें मुकाबले...

CSK VS DC: चेपॉक में धोनी एंड कंपनी का जलवा, दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से दी मात

CSK VS DC: आईपीएल 2023 में बुधवार 10 मई की शाम चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबला हुआ। सीजन के 55वें मुकाबले में धोनी एंड कंपनी ने 27 रन से बाजी मार ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने शिवम दुबे (25) और आखिर में धोनी की ताबड़तोड़ (20) की बदौलत बोर्ड पर 167 रन टांग दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली 140 रन ही बना सकी।

यह भी पढ़ें… Bhojpuri song played in classroom Viral : भोजपुरी गाने के साथ हुई 11वीं की परीक्षा, खुलेआम नकल का वीडियो वायरल

मैच का लेखा- जोखा

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स की शुरूआत अच्छी नहीं रही। पावरप्ले खत्म होने तक दोनों सलामी बल्लेबाज गायकवाड़ (24) और कॉनवे (10) पवेलियन लौट गए थे। वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने आए रहाणे ने 21 रन का योगदान दिया। वहीं, एक बार फिर दुबे ने ताबड़तोड़ 25 रन की पारी खेली, जिसमें 3 छक्के शामिल थे।

आखिर में जडेजा 21 और धोनी 20 ने चेन्नई का स्कोर 167 रन पहुंचा दिया। 9 गेंदों की अपनी पारी में धोनी ने 1 चौका और 2 छक्का मारा। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा मार्श ने 3 विकेट हासिल किए, वहीं अक्षर पटेल ने 2 विकेट चटकाए।

168 रन का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को पारी की दूसरी ही गेंद पर वार्नर 0 के रूप में पहला झटका लगा। कप्तान वार्नर के बाद सॉल्ट (17) और मार्श (5) भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद मनीष पांडेय 27 और रिले रूसो 35 ने 59 गेंदों में 59 रन की साझेदारी की।

[caption id="attachment_217470" align="alignnone" width="1247"]Matheesha Pathirana मनीष पांडेय को आउट करने के बाद मतीशा पथिराना[/caption]

दोनों की धीमी पारी की बदौलत दिल्ली स्कोर से दूर हो गई। आखिर में अक्षर पटेल ने 12 गेंदों में 21 रन की पारी खेली, लेकिन तब तक स्कोर काफी पीछे छूट गया था। 20 ओवरों में दिल्ली कैपिटल्स 8 विकेट खोकर 140 रन ही बना सकी। चेन्नई के लिए पथिराना ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए। वहीं, दीपक चाहर ने 2 विकेट चटकाए।

यह भी पढ़ें…  Entertainment: ‘द केरल स्टोरी’ के लिए बड़ी उपलब्धि, इतने और देशों में रिलीज होगी फिल्म

इस जीत के साथ चेन्नई ने आईपीएल 2023 के अंक तालिका में दूसरे स्थान पर अपने आप को मजबूत कर लिया और प्लेऑफ के लिए एक और कदम आगे बढ़ा लिया है। चेन्नई के पास 15 प्वाइंट्स है। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है और यहां से दिल्ली के लिए प्लेऑफ के लिए दरवाजे लगभग बंद हो चुके है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article