MP न्यायपालिका में फेरबदल: MP हाईकोर्ट के नए रजिस्ट्रार जनरल बने धरमिंदर सिंह, मनोज श्रीवास्तव भोपाल के नए प्रिंसिपल DJ

MP न्यायपालिका में फेरबदल: MP हाईकोर्ट के नए रजिस्ट्रार जनरल धरमिंदर सिंह बनाए गए हैं। मनोज श्रीवास्तव भोपाल के नए प्रिंसिपल DJ होंगे।

Dharminder Singh becomes the new Registrar General of MP High Court Manoj Kumar Srivastava new principal DJ of Bhopal hindi news

MP न्यायपालिका में फेरबदल: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत के आदेश पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इसके तहत जिला सत्र न्यायालय, कटनी में पदस्थ प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश धरमिंदर सिंह को हाईकोर्ट का नया रजिस्ट्रार जनरल बनाया गया है। जबकि वर्तमान रजिस्ट्रार जनरल मनोज कुमार श्रीवास्तव को प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है।

order

इन्हें भी मिली नई जिम्मेदारी

इसी तरह एडिशनल सेक्रेटरी विधि विभाग हर्ष सिंह बहरावत को रजिस्ट्रार, प्रशासन, हाईकोर्ट, जबलपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खंडवा में पदस्थ डीजे नीरज मालवीय को ओएसडी, इंदौर बेंच, इंदौर बनाया गया है। अजय पंदाम, डीजे जबलपुर को रजिस्ट्रार, इंस्पेक्शन, हाईकोर्ट, जबलपुर बनाया गया है। रजिस्ट्रार, प्रशासन जबलपुर दीपक बंसल को डीजे भोपाल, रजिस्ट्रार, इंस्पेक्शन, हाईकोर्ट जबलपुर को डीजे भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह पवन कुमार शर्मा, प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश, अशोक नगर को डीजे, इंस्पेक्शन हाई कोर्ट इंदौर जोन बनाया गया है।

राजेश गुप्ता, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, बैढ़न को डीजे उज्जैन, राजाराम भारतीय, प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश मुरैना को प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश पन्ना बनाया गया है। विवेक गुप्ता, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय जबलपुर को प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश उज्जैन बनाया गया है। प्रकाश चंद्र विशेष न्यायाधीश पन्ना को प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश अशोक नगर बनाया गया है। संगीता मदान, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय इंदौर को प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश मुरैना बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें:दशहरा और दिवाली पर छुट्टियां, सरकारी कर्मचारियों की मौज, जानें कितने दिन नहीं जाना पड़ेगा ऑफिस

अमिताभ मिश्रा, प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश भोपाल को प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश कटनी बनाया गया है। इसी तरह विजय सिंह अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय जबलपुर को प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय जबलपुर और आशीष कमार मिश्रा प्रिंसिपल रजिस्ट्रार, परीक्षा, जबलपुर को प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायाालय ग्वालियर बनाया गया है। MP न्यायपालिका में फेरबदल

ये खबर भी पढ़ें: श्रमिकों के लिए फायदेमंद सरकारी योजना: श्रमिकों को हर महीने सरकार देती है 3000 रूपए, जानें कैसे उठाएं योजना का लाभ

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article