धार जिले के जोगी भड़क वाटरफॉल में दर्दनाक हादसा: एडवेंचर टूर पर आई छात्रा की 500 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत

Dhar News Mp:धार जिले के जोगी भड़क वाटरफॉल में एडवेंचर टूर पर आई इंदौर की एमबीए छात्रा 500 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत का शिकार हो गई। घटना रविवार दोपहर की है

धार जिले के जोगी भड़क वाटरफॉल में दर्दनाक हादसा: एडवेंचर टूर पर आई छात्रा की 500 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत

Dhar News Mp: धार जिले के जोगी भड़क वाटरफॉल में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इंदौर की देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की 23 वर्षीय एमबीए की छात्रा रितिका शुक्ला एडवेंचर टूर के दौरान 500 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई और मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक ये घटना रविवार दोपहर 2 बजे की है ।रितिका अपने कॉलेज के 40 साथियों के साथ एडवेंचर टूर पर आई थी।
वह वाटरफॉल का नज़ारा देखने के लिए सीढ़ियों से नीचे उतर रही थी, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह खाई में जा गिरी।

स्थानीय लोगो ने पुलिस को दी सूचना

स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत धामनोद पुलिस को दी। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर लकड़ी और रस्सियों की मदद से कठिन रास्ते से खाई में उतरकर रितिका के शव को बाहर निकाला। शव को झोली बनाकर ऊपर लाया गया और तुरंत धामनोद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अनूपपुर जिले की रहने वाली थी छात्रा

धामनोद थाना प्रभारी संतोष कुमार दुधी के अनुसार, रितिका शुक्ला अनूपपुर जिले की रहने वाली थी और इंदौर के देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रही थी।

परिवार को दी गई सूचना

हादसे की जानकारी मिलने के बाद रितिका के परिजन धामनोद के लिए रवाना हो गए हैं। पोस्टमॉर्टम सोमवार को परिजनों के आने के बाद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article