Dhanteras 2024: आज की गई खरीदारी का मिलता है तेरह गुना फल, कहां जलाया जाता है यमदीप, ये है पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2024: आज की गई खरीदारी का मिलता है तेरह गुना फल, यमदीप कहां जलाया जाता है, ये है पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त

Dhanteras-2024-Muhurat

Dhanteras-2024-Muhurat

Dhanteras 2024 Shubh Muhrat: आज मंगलवार को धन तेरस के साथ ही पांच दिनी उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। लोगों ने घर में सुख समृद्धि के प्रतीक के रूप में चीजों की खरीदारी शुरू कर दी है।

अगर आप भी आज खरीदारी करने जा रहे हैं तो चलिए हिन्दू पंचांग के अनुसार हम आपको बताते हैं कि आज खरीदारी और पूजा के लिए सबसे शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat) कौन सा है।

आज खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त

मंगलवार को आप दिन में कभी भी खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन इसकी पूजा आप आज शाम 6:30 बजे से 8:29 तक कर सकते हैं।

घर में करें या मंदिर में

ज्योतिषाचार्य के अनुसार वैसे तो दीपदान घर पर भी किया जा सकता है। लेकिन यदि ये मंदिर में किया जाए तो उसका ज्यादा फल मिलता है। शास्त्रों में वर्णित है कि दीपदान मंदिरों में देवों के समक्ष किया जाए तो ज्यादा फल मिलता है।

क्यों किया जाता है दीपदान

ज्योति​षाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार दीपदान करने से नेत्र ज्योति बढ़ती है। साथ ही नेत्र रोगों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा ऐसा माना जाता है कि दीपदान करने से स्वर्ग की प्राप्ति होती है।

कहां करना चाहिए दीपदान

दीपदान करने के लिए जहां तक संभव हो मंदिर में या देवों के समक्ष किया जाए तो इससे ज्यादा फायदा मिलता है। घर पर दीपदान करने से एक गुना तो वहीं मंदिर और धर्म स्थलों पर दीपदान करने से कई गुना फल मिलता है।

कैसे करें दीपदान

वैसे तो दीपदान (Yam Deepdan kahan karen) कई प्रकार के किया जाता है। कई लोग पीतल, चांदी और मिट्टी के दीयों पर दीपक रखकर दान करते हैं। तो वहीं कई लोग सिक्कों पर रख भी ​करते हैं। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो दीपदान चावल पर दीया रखकर करना चाहिए। इसके साथ फल, अनाज आदि रख कर शुभ होता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article