Dhanteras 2023: इस बार विशेष योग में आ रही है धनतेरस, क्या है खरीदारी का शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे के अनुसार इस बार की धनतेरस बेहद खास होने वाली है, इस दिन विशेष योग बन रहे हैं। जानते हैं कौन से हैं वे योग।

Dhanteras 2023: धनतेरस आज, ये है वाहन खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2023 Kharidari Shubh Muhurat: दिवाली को महज कुछ ही दिन बचे हैं। लेकिन इसके पहले आएगा खरीदारी का सबसे बड़ा मुहूर्त धनतेरस। ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे (8959594400) के अनुसार इस बार की धनतेरस बेहद खास होने वाली है। क्योंकि धनतेरस पर विशेष योग बन रहे हैं। चलिए जानते हैं कौन से हैं वे योग।

13 गुना बढ़ता है सोना

ज्योतिषाचार्य के अनुसार धनतेरस को दीपोत्सव में ​विशेष महत्व है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। यह माना जाता है कि धनतेरस के दिन सोना खरीदने से उस सोने में समय के साथ में 13 गुना की वृद्धि हो जाती है।

इस साल कब है धनतेरस

हिन्दू पंचांग के अनुसार धनतेरस प्रतिवर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन मनाई जाती है। इस वर्ष यह योग 10 नवंबर को पढ़ रहा है। इस वर्ष का मुहूर्त अत्यंत शुभ है। वो इसलिए क्योंकि इस दिन प्रदोष का व्रत भी है साथ ही साथ व्यापार के राजा बुधदेव का पश्चिम दिशा में उदय हो रहा है।

अत्यंत शुभ योग में आएगी धनतेरस

ज्योतिषाचार्य की मानें तो इस साल धनतेरस अत्यंत शुभ योग में आ रही है। मुहूर्त चिंतामणि ग्रंथ के नक्षत्र प्रकरण में के श्लोक नंबर 19 के अनुसार हस्त नक्षत्र में सोना खरीदना और गहना बनवाना शुभ होता है। 10 नवंबर को भुवन विजय पंचांग के अनुसार रात्रि के 11:58 तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसी प्रकार मेष वृश्चिक तथा सिंह लग्न सोना खरीदने के लिए उपयुक्त माने जाते हैं।

धनतेरस पर खरीदारी के शुभ मुहूर्त

पौराणिक ग्रंथों में दिए गए मार्गदर्शन के अनुसार धनतेरस के त्योहार पर 10 और 11 नवंबर को सोने चांदी और अन्य धातुओं तथा हर प्रकार की खरीदारी करने के लिए शुभ मुहूर्त निम्न अनुसार हैं।

10 नवंबर को 11:21 दिन से 11:58 रात हस्त नक्षत्र होने के कारण सामान्य मुहूर्त है।

10 नवंबर को 11:59 से 12:21 तक का समय अभिजीत मुहूर्त होने के कारण अत्यंत शुभ है।

10 नवंबर को ही 11:59 से 13:22 तक शुभ की चौघड़िया होने के कारण यह मुहूर्त भी अच्छा है।

10 नवंबर को 16:07 से 17:30 तक का समय चर की चौघड़िया के कारण और 20:45 से 28:51 तक शुभ अमृत और चर की चौघड़िया होने के कारण भी अच्छा मुहूर्त है।

11 नवंबर को 7:51 से 9:14 तक तथा 11:59 से 13:22 तक भी मुहूर्त अच्छा है।

11 नवंबर को ही प्रातः काल 7:01 से 9:17 तक का समय भी खरीदारी के लिए उपयुक्त है।

वाहन खरीदी के लिए शुभ मुहूर्त

5 नवंबर को रविपुष्य नक्षत्र में 11:39 तक वाहन आदि खरीदना शुभ है।

9 नवंबर को हस्त नक्षत्र में रात के 9:52 से पूरी रात वाहन आदि खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त है।

19 नवंबर को सूर्योदय से रात के 10:48 तक भी वाहन खरीदा जा सकता है परंतु इसमें अभिजीत मुहूर्त में वाहन खरीदना अत्यंत शुभ रहेगा।

29 नवंबर को दिन के 1:55 तक तथा अभिजीत मुहूर्त में वाहन खरीदना शुभ रहेगा।

Dhanteras 2023: धनतेरस पर तिजोरी में जरूर रखें ये चीजें, दूर होगी आर्थिक तंगी, बरसेगा धन!

Dhanteras 2023: क्यों मनाते हैं धनतेरस, दीपदान करना क्यों है जरूरी, पढ़ें कथाएं और मान्यताएं

Dhanteras 2023: धनतेरस की रात से लगातार पांच दिन तक करना न भूलें ये उपाय, भर जाएगा कुबेर का खजाना

Dhanteras 2023: धनतेरस के लिए 8 शक्तिशाली कुबेर मंत्र (Kuber Mantra), इनके जाप से घर में बरसता है धन

Bhai Dooj 2023: दीपावली के बाद कब आएगी भाईदूज, इस दिशा में बिठाकर भूलकर भी न लगाएं भाई को तिलक, जानें सही दिशा

Dhanteras 2023, Dhanteras 2023 in hindi, auspicious time for shopping on dhanteras, dhanteras par kharidari ka shubh muhurat , bansal news, hindi news,वाहन खरीदी के लिए शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article