कमजोर मांग से ध्निया वायदा कीमतों में गिरावट

भारत ने 2015-20 के दौरान व्यापार को आसान बनाने के लिए कई कदम उठाए: डब्ल्यूटीओ

नयी दिल्ली, 11 जनवरी (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को धनिया की कीमत 30 रुपये की गिरावट के साथ 5,714 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में धनिया के जनवरी माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 30 रुपये अथवा 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,714 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 1,995 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

धनिया के अप्रैल माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत दो रुपये अथवा 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,094 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 1,290 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के कारण मुख्यत: यहां धनिया वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article