किसानों के लिए अच्छी खबर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू, जानिए रेट, नियम और कैसे होगा भुगतान

Dhan Kharidi in MP: मध्यप्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर है। खरीफ विपणन 2024-25 के लिए एमएसपी का धान का उपार्जन आज (सोमवार) से शुरू हो जाएगी।

किसानों के लिए अच्छी खबर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू, जानिए रेट, नियम और कैसे होगा भुगतान

Dhan Kharidi in MP: मध्यप्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर है। खरीफ विपणन 2024-25 के लिए एमएसपी का धान का उपार्जन आज (सोमवार) से शुरू हो जाएगी, जो 20 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। उपार्जन हर सप्ताह सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा।

कब तक होगी धान की खरीदी?

मोहन सरकार ने धान कॉमन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 और धान ग्रेड-ए 2320 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री के मुताबिक 2 दिसंबर से 20 जनवरी तक सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक सोसायटियों पर धान की खरीदी होगी। शनिवार और रविवार को उपार्जन बंद रहेगा।

यह भी पढ़ें:किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान, चाहिए फायदा तो फटाफट कर लें ये काम, अब फॉर्मर आईडी से ही मिलेगा योजनाओं का लाभ

45 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

केंद्र सरकार की ओर से तय खरीद कोटे के हिसाब से राज्य सरकार 45 लाख मीट्रिक टन धान एमएसपी पर खरीदेगा। राज्य में धान की अनुमानित पैदावर 135 से 140 मीट्रिक टन होने का अनुमान है।

अवैध बिक्री रोकने के लिए निर्देश

समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के बाद पेमेंट आधार नंबर से लिंक बैंक अकाउंट में किया जाएगा।अन्य प्रदेशों से उपार्जन केंद्र पर लाई जाने वाली उपज की अवैध बिक्री को रोकने के लिए जिला कलेक्टर को निर्देश दिए गए हैं।

किसानों के लिए ऐसी रहेगी भुगतान व्यवस्था

  • धान की खरीदी के बाद भुगतान बैंक खाते में किया जाएगा।
  • उपज की अवैध बिक्री को रोकने के लिए कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर्स को दिए गए हैं।
  • पंजीयन और उपार्जन में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए तकनीकी सेल का गठन किया गया है।
  • इसके अलावा राज्य स्तर पर कंट्रोल-रूम स्थापित किया गया है।
  • किसी जानकारी के लिए कंट्रोल रूम नंबर 0755-2551471 पर कॉल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:खाद संकट को दूर करने के सारे प्रयत्न जारी है, रायसेन में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

किस जिले में कितने उपार्जन केंद्र?

  • बालाघाट- 185
    सतना- 144
    जबलपुर- 125
    रीवा- 123
    सिवनी- 99
    कटनी- 84
    मंडला- 67
    नर्मदापुरम- 65
    सिंगरौली- 58
    शहडोल- 55
    पन्ना- 47
    नरसिंहपुर- 45
    सीधी- 43
    उमरिया- 42
    अनूपपुर- 34
    दमोह- 33
    डिण्डोरी- 31
    रायसेन- 25
    सागर- 24
    सीहोर- 17
    बैतूल- 17
    छिंदवाड़ा- 9
    शिवपुरी-8
    भिंड- 7
    दतिया- 7
    ग्वालियर- 6
    हरदा- 3
    विदिया-2
    मुरैना-2
    अलीराजपुर-1
    झाबुआ-1
    गुना- 1
    भोपाल- 1
    अशोरनगर- 1

यह भी पढ़ें:MP में पशुपालन विभाग बेचेगा गाय की बछिया, पालन और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने होंगे कोर्स

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article