Dhamtari Nagariya Nikay Election Result Live: धमतरी में BJP के 27 पार्षद जीते, महापौर प्रत्याशी रामू रोहरा ने मारी बाजी

Dhamtari Nagariya Nikay Election Result Live: धमतरी नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। कई वार्डों के नतीजे आ चुके हैं, और शेष परिणामों का इंतजार जारी है।

Dhamtari Nagariya Nikay Election Result Live

Dhamtari Nagariya Nikay Election Result Live: धमतरी नगरीय निकाय में भाजपा के महापौर प्रत्याशी रामू रोहरा ने जीत दर्ज की है। उन्हें 38,665 वोट मिले हैं, जिससे वे कुल 34,085 वोटों से विजयी हुए हैं। आपको बता दें कि इस साल जिले के 6 निकायों में 76.10 प्रतिशत मतदान हुआ। धमतरी नगर निगम में 70.69 प्रतिशत मतदान हुआ। नगर पंचायत भखारा में सबसे ज्यादा 92.63 प्रतिशत मतदान हुआ। नगर पंचायत आमदी में 89.47 प्रतिशत, नगर पंचायत कुरूद में 82.66 प्रतिशत, नगर पंचायत मगरलोड में 89.43 प्रतिशत और नगर पंचायत नगरी में 83.41 प्रतिशत मतदान हुआ।

धमतरी नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। कई वार्डों के नतीजे आ चुके हैं, और शेष परिणामों का इंतजार जारी है। इस चुनाव में बीजेपी के रामू रोहरा और 7 निर्दलीय प्रत्याशी महापौर पद के लिए मैदान में हैं। वहीं, मगरलोड नगर पंचायत में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

लाइव अपडेट्स

01:00 PM: धमतरी में भाजपा के 27 पार्षद जीते

12:49 PM: धमतरी से भाजपा महापौर प्रत्याशी रामू रोहरा की हुई जीत

Dhamtari Nagariya Nikay

10: 32 AM : भखारा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ज्योति हरख जैन 640 मत से जीती

10: 25 AM : कुरुद नगर पंचायत में भाजपा से ज्योति भानु चंद्राकर 262 वोट से जीती।

10: 20 AM : काउंटिंग रूम के बाहर गहमा गहमी का माहौल

10: 00 AM : भखारा में BJP और मगरलोड में कांग्रेस की जीत

09:36 AM : डाक मतपत्रों में भाजपा को बढ़त

09:18 AM : डाकमत पत्रों की गिनती शुरू

09:13 AM : 39 डाक मतपत्रों की पहले गिनती होगी

धमतरी और आसपास के क्षेत्रों के आंकड़े  

  • धमतरी नगर निगम: 70.69%
  • भखारा नगर पंचायत: 92.63% (सबसे अधिक)
  • आमदी नगर पंचायत: 89.47%
  • कुरूद नगर पंचायत: 82.66%
  • मगरलोड नगर पंचायत: 89.43%
  • नगरी नगर पंचायत: 83.41%

कैसे हो रही है गिनती?  

सुबह 9 बजे डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हुई, और 9:30 बजे से ईवीएम मशीनों के वोट गिने जा रहे हैं। सबसे पहले महापौर पद के नतीजे घोषित किए जाएंगे, उसके बाद वार्ड पार्षदों के परिणाम आएंगे।

महापौर पद के प्रत्याशी 

महापौर पद के लिए 8 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें बीजेपी के रामू रोहरा और 7 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन निरस्त होने के कारण यह चुनाव और भी रोचक हो गया है।

उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 

धमतरी नगर निगम के 40 वार्डों के लिए 127 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। कुल 73,033 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

ये भी पढ़ें: Korba Nagariya Nikay Election Result Live: कोरबा में महापौर की कुर्सी पर किसका होगा कब्जा? यहां जानिए ताजा अपडेट

मतगणना केंद्र पर सख्त सुरक्षा 

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, मतगणना केंद्र पर मोबाइल फोन, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ले जाने की अनुमति नहीं है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

क्या है दांव पर?

धमतरी नगर निगम चुनाव में महापौर पद के साथ-साथ 40 वार्ड पार्षदों के लिए भी मतदान हुआ है। यह चुनाव स्थानीय मुद्दों और विकास के लिए अहम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Chirmiri Nagariya Nikay Election Result Live: कौन होगा चिरमिरी का महापौर? BJP से रामू रोहरा और 7 निर्दलीय प्रत्याशी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article