देवास मर्डर केस: लिवइन पार्टनर ने हत्या कर फ्रिज में लाश रखी, 9 महीने बाद बदबू आने पर पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस

Dewas Murder Case: लिवइन पार्टनर ने हत्या कर फ्रिज में लाश रखी थी, 9 महीने बाद बदबू आने पर पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस, आरोपी गिरफ्तार

Dewas Murder Case

Dewas Murder Case: मध्यप्रदेश के देवास में आखिरकार पुलिस ने फ्रिज में मिली महिला की लाश की गुत्थी सुलझा ली है। बताया गया कि महिला की 9 महीने पहले हत्या की गई थी। आरोप उसके लिवइन पार्टनर पर हैं। आरोपी शव को फ्रिज में रखकर भाग गया था। वह इसी मकान में किराए से रहता था। पुलिस ने उसे उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1877773907308040663

पुलिस पहुंची तो फ्रिज में मिला शव

यह सनसनीखेज मामला शहर की वृंदावन धाम कॉलोनी का है। शुक्रवार, 10 जनवरी दोपहर में पड़ोसियों ने इस घर से बदबू आने की पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरा खुलवाया और जांच की तो फ्रिज में शव रखा मिला, जिससे बदबू आ रही थी।

आरोपी किराए के मकान में फ्रिज छोड़कर चला गया था

बीएनपी थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि मकान मालिक धीरेंद्र श्रीवास्तव ने जुलाई 2023 में यह मकान संजय पाटीदार को किराए पर दिया था। संजय ने जून 2024 में मकान खाली कर दिया, लेकिन एक कमरे में अपना कुछ सामान छोड़ दिया था, इसमें एक फ्रिज भी है। इसी फ्रिज से महिला की लाश बरामद हुई।

[caption id="attachment_734220" align="alignnone" width="826"]publive-image यह वही महिला की तस्वीर है, जिसकी फ्रिज में लाश मिली। यह लिवइन में पार्टनर संजय पाटीदार के साथ रहती थी।[/caption]

इस तरह केस सामने आया

देवास एसपी पुनीत गेहलोद ने बताया कि इंदौर में रहने वाले धीरेंद्र श्रीवास्तव के मकान में बलवीर राजपूत लंबे समय किराए से रह रहे थे। बलवीर से पहले इस मकान में रहने वाले किराएदार संजय पाटीदार ने दो कमरे लॉक कर रखे थे। गुरुवार को बलवीर ने इन कमरों को खोलकर साफ-सफाई की थी। शुक्रवार सुबह फ्रिज को खोला तो उसमें से एक महिला की डेडबॉडी मिली।

महिला के साथ लिवइन में था उज्जैन का संजय

इसके बाद बलवीर की सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची और आस-पड़ोस में पूछताछ की। पता चला कि उक्त मकान में बलवीर से पहले इंगोरिया उज्जैन निवासी संजय पाटीदार रहता था। संजय के साथ पिंकी उर्फ प्रतिभा प्रजापति मकान में रहती थी। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि प्रतिभा को मार्च 2024 के बाद से किसी ने नहीं देखा। पूछने पर संजय पाटीदार कहता था कि प्रतिभा मायके गई है। आरोपी का नाम-पता चलते ही एएसपी जयवीर भदौरिया के साथ एक टीम संजय की गिरफ्तारी के लिए उज्जैन पहुंची।

[caption id="attachment_734226" align="alignnone" width="883"]publive-image वह फ्रिज, जिसमें महिला की लाश मिली।[/caption]

आरोपी संजय उज्जैन से गिरफ्तार, बोला- शादी का दबाव बना रही थी

उज्जैन से गिरफ्तार किए गए संजय पाटीदार ने बताया कि प्रतिभा के साथ वह पांच साल से लिव इन में रह रहा था। तीन साल तक प्रतिभा को उज्जैन में रखने के बाद दो साल पहले वह उसे देवास लेकर आया था। यहां किराए से लिया था। संजय ने बताया कि जनवरी 2024 में प्रतिभा ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया। जिससे वह परेशान हो चुका था।

गला घोंटकर की हत्या, लॉक किया कमरा

[caption id="attachment_734232" align="alignnone" width="905"]publive-image शहर की वृंदावन धाम कॉलोनी, जहां एक घर के कमरे में रखे फ्रिज में महिला की लाश मिली।[/caption]

आरोपी ने बताया कि उसने इंगोरिया के ही रहने वाले अपने दोस्त विनोद दवे के साथ उसकी हत्या की योजना बनाई थी। मार्च महीने में प्रतिभा का किराए के मकान पर गला घोंटा और लाश को फ्रिज में डाल दिया। फ्रिज को कपड़े से बांधकर ढंक दिया और कमरे को लॉक कर दिया।

ये भी पढ़ें: MP कांग्रेस कार्यकारिणी पर घमासान: बैठक में जीतू पटवारी से भिड़े अजय सिंह, PCC चीफ से पूछे तीखे सवाल तो मिला ये जवाब !

आरोपी संजय का दोस्त राजस्थान की जेल में बंद

पुलिस के मुताबिक मृत महिला का पीएम डॉक्टरों का पैनल करेगा। विनोद दवे पर राजस्थान के टोंक में एक अपराध दर्ज है, जिस मामले में वह जेल में बंद है। पुलिस के अनुसार संजय को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। महिला के बारे में पुलिस और डिटेल खंगाल रही है।

ये भी पढ़ें: NEET PG 2024: छात्रों को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से राहत, ऑल इंडिया कोटे की सीट छोड़ने के लिए मजबूर नहीं किया जाए

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article