Advertisment

लोकसभा चुनाव 2024: देवास सीट पर बीजेपी लगाएगी हैट्रिक या कांग्रेस करेगी वापसी; जानिए क्या कहता है समीकरण?

Dewas Lok Sabha Election 2024: इस बार देवास लोकसभा सीट जीत पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर रहने वाली है।

author-image
Bansal news
लोकसभा चुनाव 2024: देवास सीट पर बीजेपी लगाएगी हैट्रिक या कांग्रेस करेगी वापसी; जानिए क्या कहता है समीकरण?

Dewas Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण समाप्त हो चुका है। अब चौथे चरण के मतदान 13 मई को किए जाएंगे। जबकि मतदान (Dewas Lok Sabha Election 2024) के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

Advertisment

यहां पर 2019 में भारतीय जनता पार्टी के महेंद्र सिंह सोलंकी ने चुनाव जीता था। जबकि उसके कांग्रेस की तरफ से चुनौती प्रहलाद सिंह टिपान्या दे रहे थे।

इस बार भी भारतीय जनता पार्टी (Dewas Lok Sabha Election 2024) ने महेंद्र सिंह सोलंकी के चेहरे पर दांव खेला है, तो वहीं, कांग्रेस पार्टी ने इस बार प्रहलाद सिंह टिपानिया को दरकिनार कर राजेंद्र मालवीय को जीत की जिम्मेदारी सौंपी है। चलिए 13 मई चुनाव से पहले जाते हैं क्या कहते हैं देवास लोकसभा सीट के आंकड़े।

क्या रहा था 2019 का आंकड़ा

लोकसभा चुनाव 2024 (Dewas Lok Sabha Election 2024) के आंकड़े जानने से पहले, चलिए जानते हैं कि लोकसभा चुनाव 2019 में कैसा हाल रहा था। 2019 में देवास सीट से भारतीय जनता पार्टी ने महेंद्र सिंह सोलंकी को टिकट दिया था, जिसमें उन्होंने अपनी पार्टी की उम्मीदों पर खरे उतरते हुए 3,72,249 वोट से चुनाव जीता था।

Advertisment

उन्हें कुल 62 प्रतिशत वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी प्रहलाद सिंह टिपान्या को टिकट दिया गया था। इन्हें 4,90,180 लोगों ने वोट किया था। इन्हें भी 35 प्रतिशत वोट मिले थे। इनके अलावा बसपा, भापरापा, नोटा, 1-1 प्रतिशत वोट गया था।

देवास पर किसका कब्जा

देवास लोकसभा सीट 2008 (Dewas Lok Sabha Election 2024) में अस्तिव में आई थी। यहां से शाजापुर लोकसभा सीट को खत्म करके देवास लोकसभा सीट बनाई गई थी। यह सीट अनुसूचित जाति के प्रत्याशी के लिए आरक्षित है।

2008 में हुए लोकसभा चुनाव में यहां पर कांग्रेस के सज्जन सिंह वर्मा से जीत का परचम लहराया था। मगर उसके बाद दोनों बार भारतीय जनता पार्टी ने यहां से जीत दर्ज की है।

Advertisment

2014 और 2019 में यहां की जनता ने कमल पर भरोसा जताया है। जबकि 2019 में यहां से मौजूद सांसद महेंद्र सोलंकी ने चुनाव जीता था। अब देखना होगा कि क्या देवास की जनता बीजेपी को हैट्रिक लगाने में अपना योगदान देती है या फिर कांग्रेस को जीताकर स्कोर 2-2 से बराबर।

कैसा है देवास की जनता का हाल

2011 की जनगणना (Dewas Lok Sabha Election 2024) के अनुसार देवास की जनसंख्या 24,85,019 है। इसमें से 73.29 फीसदी लोग ग्रामीण इलाके में रहते हैं और 26.71 फीसदी लोग शहरी क्षेत्र में रहते हैं। यहां पर 24.29 फीसदी जनसंख्या अनुसूचित जाति की है और 2.69 फीसदी जनसंख्या अनुसूचित जनजाति की है।

वहीं, चुनाव आयोग के आंकड़े देखे जाए तो 2014 हुए चुनाव में यहां पर 16 लाख 17 हजार 215 मतदाता थे. इसमें से 7 लाख 73 हजार 660 महिला मतदाता और 8 लाख 43 हजार 555 पुरूष मतदाता थे। वहीं, 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां पर कुल 70.74 फीसदी वोटिंग हुई थी।

Advertisment

बीजेपी और कांग्रेस में होगी कड़ी टक्कर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक सर्वे के दौरान देवास सीट (Dewas Lok Sabha Election 2024) पर भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी के रूप में 43.41% लोगों ने बेहतर बताया है। जबकि राजेन्द्र वर्मा का नाम सिर्फ 20.74% लोगों की जुबां पर था।

इसके बाद माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने महेंद्र सिंह सोलंकी पर टिकट का दांव लगाकर सही कार्य किया है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस ने इस बार राजेन्द्र मालवीय पर जीत का भरोसा जताया है। बता दें कि राजेंद्र मालवीय के पिता स्व.राधाकिशन मालवीय पूर्व में केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं।

उनकी पार्टी में छवि एक वफादार नेता के रूप में देखी जाती थी। अब देखना यह होगा कि क्या राजेंद्र मालवीय को उनके पिता राधाकिशन के नाम पर जनता वोट देती है या नहीं।

Advertisment

ये भी पढ़ें- MP News: भोपाल में रेलवे ट्रैक पर मिला 20 साल की युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी

ये भी पढ़ें- MP Politics: वीडी शर्मा ने इंदौर में कांग्रेस की जमकर लगाई क्लास, बोले सिक्का आपका खोटा निकला और जनता नोटा का बटन दबाए

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें