देवास कलेक्टर ने की सिविल सर्जन, CMHO, RMO सहित डॉक्टरों पर कार्रवाई

देवास कलेक्टर ने की सिविल सर्जन, CMHO, RMO सहित डॉक्टरों पर कार्रवाई....devesh collector take action agains lot of officers neet 07 apr...

देवास कलेक्टर ने की सिविल सर्जन, CMHO, RMO सहित डॉक्टरों पर कार्रवाई

देवास के कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला एक्सन मूड़ में दिखे उन्होंने जिला चिकित्सालय में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने और अपने कर्तव्य का सही तरीके से निर्वहन नहीं करने पर 4 डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। वहीं, डॉक्टर साधना वर्मा के निलंबन के लिए आयुक्त उज्जैन को प्रस्ताव भेजा है। और एक नर्सिंग ऑफिसर को निलंबित किया है।

क्या था कारण

जानकारी के मुताबिक जिला चिकित्सालय में प्रसूता से कुछ रूपए मांगे जाने की शिकायत पर कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने 4 डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। जिनमें CMHO डॉ. एमपी शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. वीके सिंह, RMO डॉ. एमएस गौसर, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभा राणा को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इसके साथ ही स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर साधना वर्मा के निलंबन के लिए उज्जैन आयुक्त को प्रस्ताव भेजा है। वहीं, नर्सिंग ऑफिसर मधु वर्तवाल को निलंबित किया है।

कलेक्टर का अधिकारियों को संदेश

कलेक्टर ने कहा है कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो भी लापरवाही करेगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं कलेक्टर ने  दो टूक शब्दों में कहा है कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो भी लापरवाही करेगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।इधर, कलेक्टर की इस कार्रवाई से डॉक्टरों, नर्सों और अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों में हड़कंप सा मच गया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article