Devendra Fadnavis: dy CM देवेंद्र फडणवीस को जल्द मिल सकती है BJP में बड़ी जिम्मेदारी, पीएम मोदी से की मुलाकात

Devendra Fadnavis: देवेंद्र फडणवीस को जल्द ही भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

Devendra Fadnavis: dy CM देवेंद्र फडणवीस को जल्द मिल सकती है BJP में बड़ी जिम्मेदारी, पीएम मोदी से की मुलाकात

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सह परिवार मुलाकात की। इसके बाद माना जा रहा है कि डिप्टी सीएम को जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के पीछे की ये वजह मानी जा रही है कि उन्हें पार्टी में जल्द ही कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1817764182508343524

वर्तमान में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभाल रहे हैं और जब तक बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश नहीं कर लेती है, तब तक महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल सकते हैं।

जल्द होगी इसकी घोषणा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय जनता पार्टी इसका फैसला जल्द ही कर सकती है। सूत्रों के अनुसार सोमवार यानी आज या फिर मंगलवार यानी कल तक इसका ऐलान किया जा सकता है। बता दें कि देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भी भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 महाराष्ट्र में मिला जुला प्रदर्शन किया था। इसके बाद उनके नेतृत्व शैली को देखते हुए उन्हें भाजपा में इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार कर सकते हैं देवेंद्र फडणवीस

बीते लोकसभा चुनाव 2024 के बाद अब भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुट गई है। बीजेपी ने इसको लेकर रणनीति तैयार करना भी शुरू कर दिया है। जबकि महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद बीजेपी की इस रणनीति में और स्टीकता आएगी। दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी का महाराष्ट्र में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, लेकिन इस बार बीजेपी के वोटिंग प्रतिशत में जरूर वृद्धि हुई थी।

इसके बाद माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के लिए देवेंद्र फडणवीस से बेहतर कोई कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए विकल्प नहीं हो सकता है। बता दें कि इस साल, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 होंने हैं। हालांकि, अभी तक चुनाव आयोग ने इन चुनावों की तारीखों का ऐलान नहीं किया है, मगर सितंबर-अक्तूबर में वोटिंग हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Delhi Coaching Center Accident: तीन स्टूडेंट्स की मौत के बाद एक्शन में MCD, बेसमेंट में चल रहे 13 अवैध कोचिंग सेंटर सील

ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: पीएम मोदी ने मनु भाकर से फोन पर की बात, पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने पर दी बधाई, जानें और क्या कहा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article