Devendra Chaurasia Hatyakand: पथरिया विधायक पति गोविंद सिंह ने किया सरेंडर, रामबाई ने कहा जल्द ही सामने आएगा सत्य

Devendra Chaurasia Hatyakand: पथरिया विधायक पति गोविंद सिंह ने किया सरेंडर, रामबाई ने कहा जल्द ही सामने आएगा सत्य

Devendra Chaurasia Hatyakand: पथरिया विधायक पति गोविंद सिंह ने किया सरेंडर, रामबाई ने कहा जल्द ही सामने आएगा सत्य

Devendra Chaurasia Hatyakand: दमोह से पथरिया विधायक रामबाई के पति ने आखिरकार सरेंडर कर ही दिया। काफी समय से गोविंद सिंह फरार चल रहे थे। लंबे समय से पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड में गोविंद सिंह को आरोपी बनाया गया है। बता दें कि भिंड के बस स्टेंड पर वीडियो जारी कर गोविंद सिंह ने सरेंडर किया।

इधर, बंसल न्यूज से बातचीत में विधायक रामबाई ने अपने पति गोविंद सिंह का पक्ष रखा है। उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा, कि मामले में जल्द ही सत्य की जीत होगी।

गौरतलब है कि करीब 2 महीने पहले ही हटा न्यायालय ने विधायक पति का नाम फिर से FIR में शामिल कर उसे आरोपित माना था और उसके बाद से ही आरोपित गोविंद सिंह फरार है। हालांकि अभी तक पुलिस दोनों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई है। अभी तक पुलिस 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है। साथ ही छापेमारी के साथ औसतन रोजाना 50 लोगों से पूछताछ भी की जा चुकी है। इसके बाद भी 50 हजार रुपए का इनामी आरोपी गोविंद सिंह पुलिस के शिकंजे से बच रहा है। अब इस वीडियो के वायरल होने की सत्यता पर दमोह पुलिस जांच कर रही है।

दो साल पहले हुई थी हत्या…

बता दें कि कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया की हत्या 2019 में मार्च महीने में हुई थी। यहां 3-4 कारों में लोग भरकर आए और देवेंद्र चौरसिया को मौत के घाट उतार दिया था। इस केस में दमोह जिले की पथरिया सीट से विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह और उनके देवर का नाम भी सामने आया था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article