Devar Bhabhi : भाभी से मिलने गया था देवर, गांव वालों ने करा दी शादी फिर...

Devar Bhabhi : भाभी से मिलने गया था देवर, गांव वालों ने करा दी शादी फिर... Devar had gone to meet Bhabhi villagers got married vkj

Devar Bhabhi : भाभी से मिलने गया था देवर, गांव वालों ने करा दी शादी फिर...

खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां एक देवर को अपनी भाभी से प्यार हो गया। भाभी के प्यार में आशिक बना देवर जब उससे मिलने के लिए पहुंचा तो ग्रामीणों ने दोनों का निकाह करा दिया। घटना मनियारी गांव का है। दोनों की रजामंदी से शादी तो हो गई लेकिन लड़के के घर वाले लड़की को अपनाने से इनकार कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार बिहार के बोचहां के सरफुद्दीनपुर की रहने वाली अमीना की शादी मोहम्मद निजाम के साथ हुई थी। इस शादी से अमीना के चार बच्चे भी हुए। चार साल पहले अमीना के पति की मौत किसी बीमारी से हो गई थी। पति की मौत के बाद अमीना बिल्कुल अकेली हो गई थी। इसी बीच देवर और मोहम्मद नसीम से उसकी नजदीकियां बढ़ने लगी। बात प्रेम प्रसंग तक पहुंची तो चोरी-छिपे मिलने का सिलसिला भी शुरू हो गया। दो साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन लोक लाज के कारण दोनों इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ा रहे थे। अमीना मनियारी स्थित अपनी बहन के घर पहुंची थी, इसी दौरान उसका देवर भी वहां पहुंच गया। अमीना के घरवालों ने सोंचा कि मौका अच्छा है, और इसे नहीं जाने देना चाहिए। दोनों की रजामंदी के बाद परिवार के लोगों के दोनों का निकाह करवा दिया गया।

लड़के वालों ने कहा..रिश्ता कबूल नहीं

निकाह तो संपन्न करा लिया गया लेकिन बात विदाई पर जाकर फंस गई। लड़के के घर वालों को जब इस बात की जानकारी मिली तो आनन-फानन में मनियारी पहुंचे। जब लड़के से निकाह के संबंध में पूछा तो लड़के ने सारी कहानी बता दी। जिसके बाद परिजन इस रिश्ते को नकारते हुए वापस लौट गए और लड़की को कबूल करने से इनकार कर दिया। अब मामला थाने तक पहुंच चुका है और दोनों तरफ से मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article