Advertisment

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों पर हमलों और हत्याओं के मामले में वांछित नक्सली गिरफ्तार

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

बीजापुर, तीन जनवरी (भाषा) सुरक्षा बलों पर हमले के मामले में वांछित एक नक्सली को रविवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Advertisment

एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी सोमलू कश्यप (40) को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल तथा जिला बल के तलाशी अभियान के दौरान मिरतूर थानांतर्गत कोकोडिपारा गांव में जंगल के निकट गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि कश्यप नक्सलियों के एक मोर्चे दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन का प्रमुख था। वह साल 2017 में चेरली गांव के निकट दो सुरक्षा कर्मियों की हत्या और 2018 में एक सहायक कांस्टेबल की हत्या समेत छह मामलों में शामिल था।

अधिकारी ने कहा, ''वह बीजापुर में आम लोगों की हत्या में भी शामिल था।''

भाषा जोहेब नरेश

नरेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें