Advertisment

उप चुनाव आयुक्त ने बंगाल में चुनाव तैयारियों की समीक्षा की

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

कोलकाता, 13 जनवरी (भाषा) उप निर्वाचन आयुक्त सुदीप जैन ने पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिये जिलों के अधिकारियों के साथ बुधवार को यहां समीक्षा बैठक की।

Advertisment

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर आए जैन ने दिन के पूर्वाद्ध में कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा प्रदेश के मध्य व दक्षिणी हिस्सों के जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की।

उन्होंने बताया कि दिन के उत्तरार्ध में जैन ने उत्तरी बंगाल के जिलों के जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की।

अधिकारी ने बताया कि जैन का बृहस्पतिवार को प्रदेश के मुख्य सचिव अलपन बंद्योपाध्याय, गृह सचिव एच के द्विवेदी और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वीरेंद्र से मुलाकात करने का कार्यक्रम है।

Advertisment

अधिकारी ने कहा, “यद्यपि यह अभी तक तय नहीं है लेकिन जैन बृहस्पतिवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर सकते हैं।”

प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जैन का यह दूसरा पश्चिम बंगाल दौरा है।

जैन के नेतृत्व में आयोग का एक दल पिछले महीने भी पश्चिम बंगाल के दौरे पर आया था।

Advertisment

भाषा

प्रशांत पवनेश

पवनेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें