Dengue Outbreak: प्रदेश के इस जिले में नहीं थम रहा डेंगू का कहर, बीते 24 घंटे में मिले इतने नए मरीज

Dengue Outbreak: प्रदेश के इस जिले में नहीं थम रहा डेंगू का कहर, बीते 24 घंटे में मिले इतने नए मरीजDengue Outbreak: The havoc of dengue is not stopping in this district of the state, so many new patients found in the last 24 hours

Dengue Outbreak: प्रदेश के इस जिले में नहीं थम रहा डेंगू का कहर, बीते 24 घंटे में मिले इतने नए मरीज

इंदौर। प्रदेश में कोरोना का कहर थमने के बाद अब डेंगू ने दस्तक दे दी है। इंदौर में डेंगू के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। बीते 24 घंटे में डेंगू के 5 नए मामले सामने आए हैं,जिसके बाद शहर में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। जानकारी के मुताबिक इन मरीजों की पुष्टि भवरकुआं, न्यू द्वारकापूरी, बर्फानी से हुई है। इस बार डेंगू का संक्रमण युवाओं के साथ बच्चों में भी देखने को मिल रहा है। जिले में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ती जा रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम इलाकों में जाकर डेंगू की जांच कर रही है।

इन जिलों में मरीजों की पुष्टि
बता दें कि इंदौर सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित जिले में से एक था, वहीं अब जब यहां कोरोना मामले थमे ही थे कि डेंगू ने दस्तक दे दी है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ती ही जा रही है। जिले में अब तक बंगाली चौराहा, प्रोफेसर कॉलोनी, मालवा मिल, स्नेहलतागंज, भवरकुआं, न्यू द्वारकापूरी, बर्फानी नवरतन बाग, विजय नगर, नंदा नगर समेत कई इलाकों में डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। जानकारी के मुताबिक इस बार जो डेंगू के मरीज मिल रहे हैं उसमें 11 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक के मरीज शामिल है। वहीं अब तक जिले में डेंगू के कुल 50 मामले सामने आ चुके हैं।

कैसे फैलता है डेंगू
डेंगू चार किस्मों के वायरस के संक्रमण से फैलता है। यह वायरस मादा एडीस मच्छर के काटने शरीर में फैल जाता है। डेंगू केवल गंदे पानी ही नहीं बल्कि साफ पानी में भी फैलता है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू के फैलने का खतरा बना रहता है। यह एक वायरस से होता है इसलिए इसकी कोई दवा या एंटीबायटिक नहीं है। डेंगू की चपेट में आने के बाद लोगों को तेज बुखार के साथ नाक बहना, खांसी, आखों के पीछे दर्द, जोड़ों के दर्द और त्वचा पर हल्के रैश जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इन लक्षणों के साथ ही कई बार लाल और सफेद निशानों के साथ पेट खराब, जी मिचलाना, उल्टी जैसी शिकायत भी इसमें देखने को मिलती है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article