Dengue Outbreak: राजधानी में बढ़ रहा है डेंगू का कहर! तीन दिन बाद फिर मिले नए मरीज

Dengue Outbreak: राजधानी में बढ़ रहा है डेंगू का कहर! तीन दिन बाद फिर मिले नए मरीजDengue Outbreak: The havoc of dengue is increasing in the capital! New patients found again after three days

Dengue Outbreak: राजधानी में बढ़ रहा है डेंगू का कहर! तीन दिन बाद फिर मिले नए मरीज

रायपुर। राजधानी में डेंगू का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 3 दिन बाद डेंगू के 16 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद यहां कुल मरीजों की संख्या 376 हो गई है। वहीं प्रदेश में लगातार बढ़ रहे डेंगू मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार जिन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है उनमें 10 साल से लेकर 75 वर्ष तक के लोग शामिल है। बता दें कि डेंगू से अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की भी पूरी तैयारी है। जिला अस्पतालों में मरीजों के लिए वार्ड बनाए गए हैं। यहां डेंगू के कुल 30 बेड आरक्षित किए गए हैं।

डेंगू से हो चुकी हैं 4 लोगों की मौत
राजधानी रायपुर में डेंगू का खतरा दिनों दिन बढ़ते ही जा रहा है, हालही में डेंगू से मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं कुछ दिनों पहले एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में अभी कोई पुष्टि नहीं की है। दरअसल राजधानी में डेंगू से पहली मौत 29 जून को रामनगर में रहने वाली 13 वर्ष बच्ची की हुई है। वहीं दूसरी मौत चूणामणि वार्ड निवासी महेश पनिका की 13 वर्षीय बेटी की हुई है, तीसरी मौत का मामला लमकेनी निवासी एक व्यक्ति का आया है। जिनकी राजधानी के एक निजी अस्पताल में मौत हुई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग इस मामले में पल्ला झाड़ते दिखाई दे रहा है।

इस इलाके को बनाया था हॉटस्पॉट

रायपुर में डेंगू से सबसे प्रभावित इलाका था रामनगर राम नगर है यहां डेंगू के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं कुछ दिनों पहले रामनगर में 7 दिनों में डेंगू के कुल 40 मामले सामने आए थे। राजधानी के रामनगर इलाके में सबसे ज्यादा डेंगू मरीज सामने आने के बाद इस जगह को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है । जानकारी के मुताबिक रामनगर में डेंगू के अब तक 50 से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं,जो पिछले वर्ष की तुलना में सबसे ज्यादा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article