Dengue Outbreak: डेंगू की चपेट में आए राजधानी के नए इलाके, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता

Dengue Outbreak: डेंगू की चपेट में आए राजधानी के नए इलाके, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंताDengue Outbreak: New areas of the capital in the grip of dengue, the health department's concern increased

Dengue Outbreak: डेंगू की चपेट में आए राजधानी के नए इलाके, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता

रायपुर। राजधानी रायपुर में डेंगू का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन यहां डेंगू के नए मरीज सामने आ रहे हैं। वहीं दो दिनों के भीतर डेंगू के 8 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ गई है। दो दिनों के भीतर डेंगू के 8 नए मामले सामने आने के बाद यहां डेंगू मरीजों की संख्या 350 पार पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार जिन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है उनमें 10 साल से लेकर 75 वर्ष तक के लोग शामिल है। बता दें कि डेंगू से अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं डेंगू के यह नए मरीज राजधानी रायपुर के संतोषी नगर, गुढ़ियारी के अशोक नगर, शांति नगर,अश्वनी नगर समेत कई अन्य इकालों में मिले हैं।

डेंगू से हो चुकी हैं 4 लोगों की मौत
राजधानी रायपुर में डेंगू का खतरा दिनों दिन बढ़ते ही जा रहा है, हालही में डेंगू से मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं कुछ दिनों पहले एक बच्ची एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में अभी कोई पुष्टि नहीं की है। दरअसल राजधानी में डेंगू से पहली मौत 29 जून को रामनगर में रहने वाली 13 वर्ष बच्ची की हुई है। वहीं दूसरी मौत चूणामणि वार्ड निवासी महेश पनिका की 13 वर्षीय बेटी की हुई है, तीसरी मौत का मामला लमकेनी निवासी एक व्यक्ति का आया है। जिनकी राजधानी के एक निजी अस्पताल में मौत हुई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग इस मामले में पल्ला झाड़ते दिखाई दे रहा है।

इस इलाके को बनाया था हॉटस्पॉट
रायपुर में डेंगू से सबसे प्रभावित इलाका था रामनगर राम नगर है यहां डेंगू के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं कुछ दिनों पहले रामनगर में 7 दिनों में डेंगू के कुल 40 मामले सामने आए थे। राजधानी के रामनगर इलाके में सबसे ज्यादा डेंगू मरीज सामने आने के बाद इस जगह को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है । जानकारी के मुताबिक रामनगर में डेंगू के अब तक 50 से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं,जो पिछले वर्ष की तुलना में सबसे ज्यादा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article