Dengue Outbreak: राजधानी में डेंगू का खतरा! बीते 24 घंटे में मिले 7 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

Dengue Outbreak: राजधानी में डेंगू का खतरा! बीते 24 घंटे में मिले 7 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्टDengue Outbreak: Dengue threat in the capital! 7 new patients found in last 24 hours, health department issued alert

Dengue Outbreak: राजधानी में डेंगू का खतरा! बीते 24 घंटे में मिले 7 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। प्रदेश में अभी कोरोना का खतरा पूरी तरह से नहीं थामा कि डेंगू का कहर मंडराने लगा है। राजधानी रायपुर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। बीते 27 घंटे में डेंगू के 7 नए मामले सामने आए हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ गई है। राजधानी रायपुर में बीते 24 घंटे में 7 नए मरीजों की पुष्टि के बाद यहां डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 337 हो गई है। वहीं राजधानी में लगातार बढ़ रहे डेंगू मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। जिसके बाद शहर में डेंगू की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयार किए जा रहे हैं।

डेंगू से हो चुकी हैं 4 लोगों की मौत
राजधानी रायपुर में डेंगू का खतरा दिनों दिन बढ़ते ही जा रहा है, हालही में डेंगू से मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं कुछ दिनों पहले एक बच्ची एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में अभी कोई पुष्टि नहीं की है। दरअसल राजधानी में डेंगू से पहली मौत 29 जून को रामनगर में रहने वाली 13 वर्ष बच्ची की हुई है। वहीं दूसरी मौत चूणामणि वार्ड निवासी महेश पनिका की 13 वर्षीय बेटी की हुई है, तीसरी मौत का मामला लमकेनी निवासी एक व्यक्ति का आया है। जिनकी राजधानी के एक निजी अस्पताल में मौत हुई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग इस मामले में पल्ला झाड़ते दिखाई दे रहा है।

इस इलाके को बनाया था हॉटस्पॉट
रायपुर में डेंगू से सबसे प्रभावित इलाका था रामनगर राम नगर है यहां डेंगू के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं कुछ दिनों पहले रामनगर में 7 दिनों में डेंगू के कुल 40 मामले सामने आए थे। राजधानी के रामनगर इलाके में सबसे ज्यादा डेंगू मरीज सामने आने के बाद इस जगह को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है । जानकारी के मुताबिक रामनगर में डेंगू के अब तक 50 से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं,जो पिछले वर्ष की तुलना में सबसे ज्यादा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article