Advertisment

Dengue In MP: प्रदेश में लगातार मंडरा रहा डेंगू का कहर, दिग्विजय सिंह के बेटे भी डेंगू की टपेट में आए...

Dengue In MP: प्रदेश में लगातार मंडरा रहा डेंगू का कहर, दिग्विजय सिंह के बेटे भी डेंगू की टपेट में आए... dengue-in-mp-the-havoc-of-dengue-continues-to-wreak-havoc-in-the-state-digvijay-singhs-son-also-came-under-the-grip-of-dengue

author-image
Bansal News
Dengue In MP: प्रदेश में लगातार मंडरा रहा डेंगू का कहर, दिग्विजय सिंह के बेटे भी डेंगू की टपेट में आए...

भोपाल। प्रदेश में कोरोना का कहर भले ही थम गया हो लेकिन दिन पर दिन डेंगू का कहर मंडराता जा रहा है। रोजाना प्रदेश के कई जिलों से मरीज सामने आ रहे हैं। अब तक सैकड़ों लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। प्रशासन भी लगातार डेंगू के लार्वा को मारने के लिए प्रयास कर रहा है। ऐसे में प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह भी डेंगू की चपेट में आ गए हैं। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह की डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी है। जयवर्धन सिंह ने खुद इसकी पुष्टि की है।

Advertisment

जानकारी के मुताबिक बीते दिनों जयवर्धन सिंह को बुखार था। इसके बाद उनकी जांच चिरायू अस्पताल की गई थी। जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जयवर्धन सिंह ने कहा कि मेरी डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस कारण मुझे डॉक्टरों ने मुझे एक सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है। भगवान राघौजी की कृपा से जल्द ही स्वस्थ होकर आपके बीच लौटूंगा। बता दें कि प्रदेश में लगातार डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं।

जिलों में फैल रहा डेंगू का कहर
प्रदेश के लगभग सभी जिलों में डेंगू का कहर फैल रहा है। इसको लेकर प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट पर है। बीते दिनों से राजधानी समेत कई जगहों पर लार्वा को नष्ट करने के लिए दवाई डाली जा रही है। इसके साथ ही लोगों को डेंगू के लिए जागरुक किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में डेंगू का प्रकोप लगातार जारी है। अब ग्वालियर में डेंगू और मलेरिया के मामले बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में यहां डेंगू के 17 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद जिले में डेंगू मरीजों संख्या बढ़कर 155 हो गई है। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा द्वारा बताया गया कि जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसके लिए अब भोपाल से टीम ग्वालियर आ रही है। जो ग्वालियर स्वास्थय विभाग की टीम का डेंगू की रोकथाम में सहयोग करेगी। इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा द्वारा बताया गया कि डेंगू की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में नगर निगम की टीम भी फॉगिंग कर रही है।

कैसे फैलता है डेंगू
डेंगू चार किस्मों के वायरस के संक्रमण से फैलता है। यह वायरस मादा एडीस मच्छर के काटने से शरीर में फैल जाता है। डेंगू केवल गंदे पानी ही नहीं बल्कि साफ पानी में भी फैलता है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू के फैलने का खतरा बना रहता है।यह एक वायरस से होता है इसलिए इसकी कोई दवा या एंटीबायटिक नहीं है। डेंगू की चपेट में आने के बाद लोगों को तेज बुखार के साथ नाक बहना, खांसी, आखों के पीछे दर्द, जोड़ों के दर्द और त्वचा पर हल्के रैश जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इन लक्षणों के साथ ही कई बार लाल और सफेद निशानों के साथ पेट खराब, जी मिचलाना, उल्टी जैसी शिकायत भी इसमें देखने को मिलती है।

Advertisment
treatments household plants tips to cure mosquitoes these plant are good to get rid of mosquitoes symptoms dengue symptoms causes and treatments dengue simple tips to cure mosquito Pradesh Breaking Hindi Outbreaks dengue number reached 821 MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines mp dengu outbreak MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi mosquitoes replent plants Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya in mp coronavirus Dengue Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Gwailor Fever Symptoms Dengue in Mandsaur Fever Dengue Dengue outbreak is not stopping in the state dengue mosquito Dengue Dengue in MP dengue dengu in mp dengu in madhypradesh dengu breaking dengu Corona Cases
Advertisment
चैनल से जुड़ें