Advertisment

पुडुचेरी में उपराज्यपाल बेदी को हटाने की मांग को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

(इंट्रो में सुधार के साथ)

पुडुचेरी, नौ जनवरी (भाषा) पुडुचेरी में सत्तारूढ़ कांग्रेस नीत धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गठबंधन (एसडीए) का ‘‘निर्वाचित सरकार की विकास योजनाओं तथा कल्याणकारी कदमों को बाधित करने’’ के खिलाफ उपराज्यपाल किरण बेदी को पद से हटाने की मांग को ले कर प्रदर्शन शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।

Advertisment

मुख्यमंत्री वी नारायणसामी, पीसी अध्यक्ष ए वी सुब्रमण्यम, मंत्रिगण, कांग्रेस विधायक, कार्यकर्ता और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, माक्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी तथा वीसीके की विभिन्न इकाइयों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

वीसीके नेता थोल तिरुमवालवन और भाकपा के तमिलनाडु इकाई के सचिव मुथारसन ने धरने पर बैठे लोगों को संबोधित किया और ‘‘ उप राज्यपाल की अलोकतांत्रिक कार्यशैली’’ की आलोचना की।

मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बेदी ने ''पुडुचेरी को तमिलनाडु में मिलाकर इसका अलग दर्जा खत्म करने का षड़यंत्र रचा है।''

Advertisment

उन्होंने प्रधानमंत्री और बेदी पर पुडुचेरी की जनता को उनके अधिकारों से वंचित करने के लिये प्रयासरत होने का भी आरोप लगाया।

भाषा शोभना माधव

माधव शाहिद

शाहिद

Advertisment
चैनल से जुड़ें