Advertisment

तेज ठंड और बारिश के बावजूद भी चिल्ला बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन जारी

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नोएडा (उप्र), तीन जनवरी (भाषा)केन्द्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन रविवार को भी जारी रहा और कड़कड़ाती ठंड और बारिश के बावजूद किसान दिल्ली सीमा पर डटे हुए हैं।

Advertisment

चिल्ला बॉर्डर पर किसानों ने सुबह बारिश से बचने के लिए टेंट में और ट्रॉली के नीचे शरण ली।

वहीं दलित प्रेरणा स्थल पर अपने साथियों के साथ धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्योराज सिंह ने कहा कि सरकार और मौसम चाहे किसानों पर जितना भी सितम ढा ले, उनका हौसला डिगने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा कि जब तक नए कृषि कानून वापस नहीं लिए जाते, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Advertisment

भाषा सं नेत्रपाल शोभना

शोभना

Advertisment
चैनल से जुड़ें