ये तो हाल हैं: 35 हजार पद खाली-6 हजार शिक्षक जुलाई में हो रहे रिटायर, इधर वर्ग 1 में सिर्फ 8720 पदों पर भर्ती की तैयारी

MP Teacher Bharti: स्कूल शिक्षा विभाग खराब रिजल्ट के बाद भी हजारों पद खाली होने के बावजूद पदवृद्धि कर भर्ती करने को तैयार नहीं है।

ये तो हाल हैं: 35 हजार पद खाली-6 हजार शिक्षक जुलाई में हो रहे रिटायर, इधर वर्ग 1 में सिर्फ 8720 पदों पर भर्ती की तैयारी

हाइलाइट्स

  • 8720 पदों पर होना है उच्च माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती
  • चयनित उम्मीदवार कर रहे पदवृद्धि कर भर्ती करने की मांग
  • मध्यप्रदेश में हैं 35 हजार से अधिक शिक्षकों के पद खाली

MP Teacher Bharti: मध्यप्रदेश में उच्च माध्यमिक शिक्षक यानी वर्ग 1 में भर्ती की तैयारी है। यह भर्ती सभी विषयों को मिलाकर 8720 पदों पर की जाना है।

जबकि प्रदेश में पहले से ही 35 हजार पद वर्ग 1 में खाली है और जुलाई तक 6 हजार शिक्षक और रिटायर होने वाले हैं।

खराब रिजल्ट से नहीं लिया सबक

गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की पहली शर्त ही योग्य शिक्षक है। सरकारी स्कूलों में इसकी हमेशा कमी रही है। हाल ही में घोषित हुए एमपी बोर्ड का रिजल्ट इसका उदाहरण है।

MP-Teacher-Bharti-02

सरकारी स्कूलों का रिजल्ट खराब रहा। हालांकि इससे भी विभाग सबक न लेकर गिनेचुने पदों पर ही भर्ती (MP Teacher Bharti) करने की तैयारी कर रहा है।

रिक्त पदों के विरुद्ध भर्ती का क्या है गणित

प्रदेशभर में उच्च माध्यमिक शिक्षक (Higher Secondary Teacher Recruitment) के करीब 35 हजार पद खाली हैं।

MP-Teacher-Bharti-01

ऐसे में रिक्त पदों के विरुद्ध सिर्फ 8720 पदों पर भर्ती के गणित पर भी सवाल उठ रहे हैं।

वर्ग 1 से जुड़े उम्मीदवारों का कहना है कि विज्ञापन में ये बात लिखी थी कि सीधी भर्ती के पद बढ़ाए जा सकते हैं तो फिर पदवृद्धि करते हुए ही भर्ती की जाना चाहिए।

तीन विषयों के रिक्त पदों की जानकारी ही नहीं बुलाई

स्कूल शिक्षा विभाग ने भर्ती (MP Teacher Bharti) की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके लिए गूगल सीट पर जिला शिक्षा अधिकारियों से रिक्त पदों की जानकारी बुलाई जा रही है।

MP-Teacher-Bharti-05

पर इस सीट में पॉलीटिकल साइंस, एकॉनोमिक्स और होम साइंस विषयों का कोई कॉलम ही नहीं है। मतलब ये कि इन तीन विषयों से संबंधित रिक्त पदों की जानकारी ही नहीं बुलाई है।

अच्छे नंबर लाने वाले भी नहीं कर पाएंगे ज्वाइन

वर्ग-1 में 8720 पद में से करीब 3 हजार पद बैकलॉग के हैं। 5720 पदों में भी अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को बगैर मापदण्ड के सम्मिलित किया गया है।

MP-Teacher-Bharti-03

इसके बाद जातिगत आरक्षण आ जाता है। अतिथि शिक्षकों का 25 फीसदी का कोटा भी है। 16 विषयों पर भर्ती होना है।

ऐसे में पूरी भर्ती (MP Teacher Recruitment) ही टॉपर के बीच हो जा रही है। अच्छे नंबर लाने वाले अन्य उम्मीदवारों के लिए कोई मौका ही नहीं है।

कम से कम ये तो करे सरकार

30 अप्रैल को ही 22 हजार उच्च माध्यमिक अतिथि शिक्षकों (Guest Teacher) को डिसकंटिन्यू किया है।

MP-Teacher-Bharti-Manoj-Dandotiya

इसका मतलब ये कि प्रदेश में भले ही रिक्त पदों की संख्या 35 हजार से अधिक हो, लेकिन स्कूल का संचालन करने के लिए कम से कम 22 हजार अतिथि शिक्षक तो वर्ग 1 के चाहिए ही।

ऐसा नहीं होता तो वर्ग 1 में इतनी बड़ी संख्या में अतिथि रखे ही क्यों जाते? सरकार कम से कम इन पदों पर तो नियुक्ति (MP Teacher Bharti) कर ही सकती है।

पहली बार एक ही भर्ती की दो परीक्षा

एमपी में पहली बार ऐसा हुआ है जब एक ही भर्ती (MP Teacher Recruitment) के लिए दो बार परीक्षा ली हो। वर्ग 1 की भर्ती के लिए मार्च 2023 में पहले पात्रता परीक्षा आयोजित की गई।

MP-Teacher-Bharti-04

इसमें चयनित उम्मीदवारों ने अगस्त 2023 में सलेक्शन टेस्ट दिया। इस आधार पर वेटिंग लिस्ट जारी की गई।

संबंधित खबर: भर्ती में आरक्षण विवाद: प्रतिभावान उम्मीदवारों से जुड़ा SC का फैसला, इधर शिक्षक भर्ती मामले में हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

ट्राइबल-स्कूल शिक्षा विभाग ने ली थी संयुक्त परीक्षा

पात्रता परीक्षा के बाद ट्राइबल विभाग ने उच्च माध्यमिक शिक्षक के 1129 पदों पर और स्कूल शिक्षा विभाग ने 7591 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 14 जुलाई 2023 से शुरू हुए थे।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1787401606662598982

एमपी में कुल 8,720 पदों पर भर्ती (MP Teacher Bharti) होना है। अगस्त 2023 में करीब 49 हजार 290 उम्मीदवारों ने सलेक्शन टेस्ट दिया था।

ये भी पढ़ें: MP में अतिथियों का हाल बेहाल: भर्ती में 50% आरक्षण के आदेश का इंतजार, स्थायी रोजगार का था वादा; 72 हजार हुए डिसकंटिन्यू

ट्राइबल विभाग के रोस्टर से EWS कैटेगिरी ही गायब

एक ओर उम्मीदवार पदवृद्धि की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इसी भर्ती में ट्राइबल विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है।

MP-Teacher-Bharti-Dhiraj-Tiwari

उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती-2023 में ट्राइबल विभाग ने अपने रोस्टर में EWS कैटेगिरी (MP EWS Teacher Recruitment) को शामिल ही नहीं किया है। इससे इस वर्ग के उम्मीदवारों की नियुक्ति पर संकट गहरा गया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article