Hardeep Singh Dang: प्रदेश में उठने लगी गौ-पालन कानून बनाने की मांग, मंत्री बोले- कर्मचारियों की सैलरी से काटे जाएं पैसे -

Hardeep Singh Dang: प्रदेश में उठने लगी गौ-पालन कानून बनाने की मांग, मंत्री बोले- कर्मचारियों की सैलरी से काटे जाएं पैसे

भोपाल। प्रदेश में गौ-पालन कानून बनाने की मांग उठने लगी है। शिवराज सरकार के मंत्री हरदीप सिंह डंग ने इस मांग की पहल की है। मंत्री डंग ने कहा कि प्रदेश में गौ-पालन कानून बनाया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में सीएम और चुनाव आयोग को पत्र भी लिखेंगे। मंत्री डंग के बयान का समर्थन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी समर्थन किया है। डंग का कहना है कि खेती किसानी से जुड़े क्रय- विक्रय करने वाले किसानों के लिए गाय पालना आवश्यक होना चाहिए। इसके साथ ही सरकारी कर्मचारी जिनकी भी सैलरी 25 हजार से ज्यादा है उनकी सैलरी से प्रति माह 500 रुपए गाय पालन के लिए काटना चाहिए।

साथ ही जो भी प्रतिनिध चुनाव लड़ना चाहता है उनका गाय पालना अनिवार्य होना चाहिए। नहीं तो चुनाव आयोग ऐसे प्रत्याशियों का पर्चा रद्द कर दे। मंत्री डंग ने सरकार से प्रदेश में गौ-पालन कानून बनाने की मांग भी की है। डंग ने कहा कि वे इस संबंध में सीएम शिवराज सिंह और चुनाव आयोग को भी पत्र लिखेंगे। मंत्री डंग के इस बयान के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी डंग का समर्थन किया है। शर्मा ने कहा कि लोगों को गाय का पालन करना चाहिए। गाय के लिए डंग ने कानून बनाने की मांग की है। हर व्यक्ति को गौ पालन करना चाहिए। गौ पालन से व्यक्ति और देश दोनों स्वस्थ रहेंगे।

पहले भी उठ चुकी गौ कानून की मांग
बता दें कि प्रदेश में इससे पहले भी गौ पालन की मांग उठ चुकी है। अब एक बार फिर शिवराज सरकार के मंत्री डंग ने गौ कानून बनाने की मांग उठाई है। डंग ने कहा कि प्रदेश में किसानों के लिए अनिवार्य कर देना चाहिए, जिसके पास गाय हों उसी के खेत की रजिस्ट्री की जानी चाहिए। इसके साथ ही चुनाव भी सिर्फ उन्हें लड़ने का मौका दिया जाए जिनके पास गाय है। उन्होंने कहा कि चाहे पंच, सरपंच, जिला पंचायत सदस्य हो, विधायक हो या सांसद हो, केवल उन्हें ही टिकट दिए जाए जो गाय पालन करते हैं। इनके अलावा बाकी के सभी लोगों का पर्चा निरस्त कर दिया जाए। बता दें कि डंग ने कहा है कि इस संबंध में चुनाव आयोग को पत्र भी लिखेंगे।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password