Advertisment

Delta Variant: डेल्टा प्लस वेरियंट की चपेट में आया प्रदेश का एक और जिला, 6 मरीजों की पुष्टि

Delta Variant: डेल्टा प्लस वेरियंट की चपेट में आया प्रदेश का एक और जिला, 6 मरीजों की पुष्टिDelta Variant: Another district of the state came under the grip of Delta Plus variant, 6 patients confirmed

author-image
Bansal News
Delta Variant: डेल्टा प्लस वेरियंट की चपेट में आया प्रदेश का एक और जिला, 6 मरीजों की पुष्टि

जबलपुर। प्रदेश में कोरोना की रफ्तार थमते ही डेल्टा प्लस वेरियंट का खौफ गहराने लगा है। आए दिन डेल्टा प्लस वेरियंट के मामले सामने आ रहे हैं। डेल्टा प्लस वैरियंट को लेकर लोगों की चिंता बढ़ती ही जा रही है। वहीं अब इंदौर में दस्तक देने के बाद डेल्टा प्लस वेरियंट का खतरा जबलपुर में भी बढ़ गया है। यहां कोरोना के 6 मरीजों में डेल्टा प्लस वेरियंट की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुताबिक जिन मरीजों में डेल्टा प्लस की पुष्टि हुई है उनकी डेढ़ महीने बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक साथ 6 मरीजों की रिपोर्ट में डेल्टा प्लस की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक इन सभी मरीजों की रिपोर्ट 17 जुलाई को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजी गई है। वहीं अब डेढ़ महीने बाद इनकी रिपोर्ट में डेल्टा प्लस की पुष्टि की गई है। राहत की बात ये है कि जिन 6 मरीजों में डेल्टा प्लस की पुष्टि हुई है। वह सब अब स्वस्थ है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा फिर से इन मरीजों की जांच की जाएगी।

Advertisment

इंदौर में मिले 2 मरीज
इंदौर में भी 2 मरीजों में डेल्टा प्लस की पुष्टि की गई है। इंदौर में 35 वर्षीय महिला समेत दो लोगों में डेल्टा प्लस की पुष्टि की गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी द्वारा दी गई। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की जांच रिपोर्ट में इंदौर की 35 वर्षीय महिला और 42 वर्षीय पुरुष में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप की पष्टि की गई है। इन लोगों के नमूने अन्य संक्रमितों के नमूनों के साथ जीनोम अनुक्रमण (सीक्वेंसिंग) के लिए जुलाई में एनसीडीसी भेजे गए थे।

total in the city Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP corona update MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP deltavariant deltaplusbhopal deltaplus deltainmp DELTAINBHOPAL Delta Plus variant increased in the capital Delta Plus variant confirmed in 6 patients who have recovered from corona" confirmed delta ka khtra delta covid21 covid coronazindgi coronavirus coronavaccine coronau[date coronacare corona19 6more new patient
Advertisment
चैनल से जुड़ें