Advertisment

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, 11 जनवरी (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान सोमवार को सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से सर्द हवाएं मैदानों की ओर चलने के साथ पारा और भी गिर सकता है।

Advertisment

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि 14 जनवरी तक पारा गिरकर पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम था।

इससे पहले तीन जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में दिल्ली के आसमान पर बादल छाये रहने की वजह से कुछ दिन तक न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया था।

Advertisment

रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया। शनिवार को यह 10.8 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 9.6 डिग्री सेल्सियस और बृहस्पतिवार को 14.4 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर रहा था जो पिछले चार साल में जनवरी का सबसे अधिक तापमान है।

भाषा

वैभव नरेश

नरेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें