Advertisment

दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 4.3 डिग्री सेल्सियस

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 4.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और इसके आने वाले दिनों में और गिरने का अनुमान है।

Advertisment

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण शहर में लगातार बादल छाए रहे थे और दिल्ली में सोमवार तक न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा था।

आईएमडी के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और रविवार को 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 9.6 डिग्री सेल्सियस और बृहस्पतिवार को 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले चार साल में जनवरी का सबसे अधिक तापमान है।

Advertisment

अधिकारी ने बताया कि बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से उत्तरी-पश्चिमी सर्द हवाओं के शनिवार से मैदानी इलाकों की ओर आने के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट आनी शुरू हो गई है।

उन्होंने बताया कि तापमान अभी और गिरेगा। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को घना कोहरा छाने का भी पूर्वानुमान है।

भाषा निहारिका नरेश

नरेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें