Advertisment

दिल्ली के पहले कोविड-19 मरीज ने लोगों से टीका लगवाने की अपील की

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

(कुणाल दत्त)

नयी दिल्ली, 11 जनवरी (भाषा) देश में कोविड-19 का टीकाकरण शुरू होने से पहले दिल्ली में कोरोना वायरस के पहले मरीज ने सोमवार को लोगों से बिना संकोच टीका लगवाने और इसके बारे में नकारात्मक बातें करने वालों या ‘‘गलत जानकारी’’ देने वालों की ना सुनने की अपील की है।

Advertisment

भारत में 16 जनवरी से कोविड-19 टीकारकरण अभियान शुरु होगा।

दिल्ली में एक मार्च को संक्रमित पाए गए रोहित दत्ता ने कहा कि ‘‘ यह अवास्त्विक लगता है।’’

शहर के पहले कोविड-19 के मरीज ने कहा, ‘‘ कुछ महीने पहले तक, हम संघर्ष कर रहे थे। बड़ी संख्या लोगों की मौत हो रही थी। अज्ञात वायरस का डर चरम सीमा पर था। हमारे डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने 2020 में एक कठिन लड़ाई लड़ी। इसलिए कोरोना यौद्धा ही इसकी पहली खुराक के हकदार हैं।’’

पेशे से व्यपारी दत्ता (46) दिल्ली के मयूर विहार में रहते हैं।

उन्होंने टीका बनाने के लिए प्रयोगशालाओं में दिन-रात मेहनत करने वाले वैज्ञानिकों की भी तारीफ की।

Advertisment

उन्होंने कहा, ‘‘ जब मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हुअ था, तब कई लोग खुद ही चिकित्सक विशेषज्ञ बन गए थे और नए वायरस पर अपनी अलग-अलग राय दे रहे थे। कई लोगों ने इसको लेकर गलत जानकारियां भी दीं। तब वैज्ञानिक भी इस नए वायरस का समझने की कोशिश ही कर रहे थे। अब कोविड-19 टीके के साथ भी यही हो रहा है।’’

चमड़े के व्यपारी ने कहा, ‘‘ कई लोग इसके लगने से पहले इसको लेकर गलत जानकारियां फैला रहे हैं। हमें अपने वैज्ञानिकों को एक मौका देना चाहिए।’’

भारत के औषधि नियामक ने ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ के ऑक्सफोर्ड कोविड-19 टीका ‘कोविशील्ड’ और ‘भारत बायोटेक’ के स्वदेश में विकसित टीके ‘कोवैक्सीन’ के देश में सीमित आपात इस्तेमाल को मंजूरी दी है।

Advertisment

दत्ता ने कहा, ‘‘ मैं अपने साथी नागरिकों से अपील करना चाहूंगा कि जब भी मौका मिले, टीका लगावाने में संकोच ना करें। इंग्लैंड की रानी और उनके पति प्रिंस फिलिप ने भी टीका लगवाया है और भारतीय नेताओं को भी इसी तरह का उदाहरण पेश करना चाहिए, ताकि लोगों में विश्वास कायम किया जा सके।’’

भाषा निहारिका शाहिद

शाहिद

Advertisment
चैनल से जुड़ें