Delhi Weather Update: राजधानी में बेहद गर्मी का असर, IMD ने जारी किए पूर्वानुमान

Delhi Weather Update: राजधानी में बेहद गर्मी का असर, IMD ने जारी किए पूर्वानुमान

नई दिल्ली।  Delhi Weather Update राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को बेहद गर्मी रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 53 प्रतिशत था।

मौसम विभाग ने जारी किए पूर्वानुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में तेज सतही हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान लगाया है। आईएमडी के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में गर्मी बढ़ने के साथ ही आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि, आईएमडी के अनुसार कम से कम एक सप्ताह तक लू चलने के आसार नहीं हैं।

आंशिक रूप से छाए रहे बादल

ऐसी स्थिति कुछ इलाकों में उत्पन्न हो सकती है। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article