Delhi Weather Update: IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट, मौसम हुआ सुहाना आज बारिश का जानें क्या है हाल

नई दिल्ली। Delhi Weather Update राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह मौसम सुहावना रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम, 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जानें क्या है मौसम विभाग के आंकड़े
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में आम तौर पर आसमान में बादल छाने और दिन में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। वहीं, अधिकतम तापमान के 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। दिल्ली के कई हिस्सों में रविवार को बारिश हुई थी और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
— RWFC New Delhi (@RWFC_ND) August 1, 2022
Share This
0 Comments