Delhi Weather Update: आज राजधानी में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, मानसून की तेज दस्तक

नई दिल्ली। Delhi Weather Update राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में शुक्रवार दोपहर को भारी बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम कार्यालय ने राष्ट्रीय राजधानी में गरज के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया था।
मौसम विभाग ने किया ट्वीट
मौसम कार्यालय ने दोपहर 1:50 बजे ट्वीट किया था, ‘‘दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोनी देहात, हिंडन वायु सेना स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी।’’ दिल्ली के कुछ हिस्सों में शुक्रवार सुबह भी भारी बारिश हुई।
17/06/2022: 15:30 IST; Thunderstorm with light to moderate intensity rain and gusty winds with speed of 30-40 Km/h would occur over and adjoining areas of entire Delhi and NCR (Loni Dehat, Hindon AF Station, Ghaziabad, Chhapraula, Noida, Dadri, Greater Noida, Gurugram,
— RWFC New Delhi (@RWFC_ND) June 17, 2022
आईएमडी ने जारी किए अपडेट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार न्यूनतम तापमान पांच डिग्री घटकर 22.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम कार्यालय ने पूर्व में कहा था कि दिल्ली में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में सात मिलीमीटर बारिश हुई। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बारिश हुई। तस्वीरें जामा मस्जिद की हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश होगी। pic.twitter.com/IXRbayvhAQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 17, 2022
इस दिन आएगा मानसून
आपको बताते चलें कि, मानसून की अपडेट देते चलें तो, मौसम विभाग ने 16 से 18 जून के दौरान काफी तेज बारिश होने का अनुमान जताया है. वहीं 27 जून को दिल्ली में मानसून पहुंच सकता है. इससे पहले बुधवार को दिन में दिल्ली के भीषण गर्मी पड़ी. तापमान अधिक होने की वजह से कई इलाकों में लू भी चली. नजफगढ़ में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. इसके बाद स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 44.9, पीतमपुरा में 44.8, रिज में 44.1, नोएडा में 43.2 और गुरुग्राम में 42.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
0 Comments