Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली में गर्मी से जहां पर लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है वहीं पर आने वाले हफ्ता यानि की महीने के आखिरी में गर्मी के थपेड़ों से फिर परेशान करने वाला होगा जिसके चलते गर्मी से पारा 46 डिग्री को पार करते हुए 50 के करीब पहुंच जाएंगा।
मौसम विभाग ने जारी किए पूर्वानुमान
यहां पर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार बताते चलें कि, इस हफ्ते में 27 और 28 अप्रैल को सफदरजंग बेस स्टेशन का तापमान 43-44 डिग्री तक पहुंच सकता है। जिस बीच गर्मी में 45-46 डिग्री के तेज तापमान को पार किए जाने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि, दिल्ली में अप्रैल के महीने का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री रहा है। तक 28 अप्रैल से राहत मिलने के आसार जारी किए गए है। इसके अलावा दिल्ली के आसमान में सोमवार को बादल छाए रहने के पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किए है। तापमान को लेकर बात की जाए तो, दिल्ली के सफदरजंग में इस साल अभी तक सबसे ज्यादा तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा है जो 11 अप्रैल और 19 अप्रैल को दर्ज किया गया। 21 अप्रैल 2017 के बाद से ये दो दिन सबसे गर्म दिन साबित हुए है। बताते चलें कि, इस साल गर्मी ने अप्रैल में ही अपना रंग दिखा दिया है।
♦ Isolated heavy rainfall over Arunachal Pradesh during 24th-26th and over Assam & Meghalaya on 24th, 27th & 28th April. Isolated very heavy rainfall also likely over Arunachal Pradesh on today, the 24th April, 2022. pic.twitter.com/ImVzXtxKRH
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 24, 2022
जानें क्या रहेगा अन्य राज्यों का हाल
आपको बताते चलें कि, मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल के अंत तक उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में लू से गंभीर लू की स्थिति बनने की संभावना जाहिर की गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार में गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। वहीं पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में भी काफी तापमान बढ़ने की जानकारी दी गई है।