Delhi Weather Update: दिल्ली में गर्मी का तापमान हुआ हाई, धूल भरी आंधी का अनुमान

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Delhi Weather Update: दिल्ली में गर्मी का तापमान हुआ हाई, धूल भरी आंधी का अनुमान

नई दिल्ली। Delhi Weather Update  राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जानिए आईएमडी का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 53 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने आसमान में बादल छाए रहने के साथ धूल भरी आंधी चलने तथा शाम तक गरज के साथ छीटें पड़ने का अनुमान जताया है। साथ ही 20-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी अनुमान है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान शनिवार को 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article