Weather Update : मौसम विभाग का अलर्ट, बदलेगा मौसम, बारिश के साथ गिरेंगे ओले

Weather Update : मौसम विभाग का अलर्ट, बदलेगा मौसम, बारिश के साथ गिरेंगे ओले Delhi Weather Update Meteorological Department's alert weather will change hail will fall with rain vkj

Weather Update : मौसम विभाग का अलर्ट, बदलेगा मौसम, बारिश के साथ गिरेंगे ओले

Rain Alert : देश के लगभग सभी राज्यों में इन दिनों ठंड का प्रकोप जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक बड़ी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली समेत उत्तर पश्चिमी भारत में अगले 7 दिनों में बारिश के साथ ओले गिरने का अनुमान है। इस बात की जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को दी है।

मौसम विभाग के अनुसार एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी से 25 जनवरी तक उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। जिसके चलते पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 21 जनवरी को बारिश या बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 23 और 24 जनवरी को जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर ओले गिरने की संभावना है। 23-24 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article