दिल्ली में फिर गैंग रेप: ऑटो ड्राइवर ने की हैवानियत, खून से लथपथ दो किलोमीटर तक चली पीड़िता

Meta Description; Delhi Vasant Kunj Auto Driver Rape Case; दिल्ली के वसंत विहार में निर्भया कांड दोहराया गया है। महिलाओं और गरीबों के लिए काम करने वाली एक युवती के साथ पुरानी दिल्ली पुलिस मुख्यालय से कुछ मीटर की दूरी

दिल्ली में फिर गैंग रेप: ऑटो ड्राइवर ने की हैवानियत, खून से लथपथ दो किलोमीटर तक चली पीड़िता

Delhi Gang Rape Case: दिल्ली के वसंत विहार में निर्भया कांड दोहराया गया है। महिलाओं और गरीबों के लिए काम करने वाली एक युवती के साथ पुरानी दिल्ली पुलिस मुख्यालय से कुछ मीटर की दूरी पर आईटीओ पर तीन अपराधियों ने गैंगरेप किया। इसके बाद ऑटो चालक उसे राजघाट के पास गांधी स्मृति सर्विस रोड पर ले गया और ऑटो में उसके साथ दुष्कर्म किया।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1854750050729283783

बार-बार रेप की वजह से लड़की का मानसिक संतुलन बिगड़ गया। बता दें कि ओडिशा की रहने वाली युवती अर्धनग्न अवस्था में राजघाट से सराय कालेखां तक ​​पैदल चली। लड़की के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था, लेकिन रिंग रोड पर गुजर रहे हजारों वाहनों में से किसी को भी उस पर दया नहीं दिखाई। घटना 10 और 11 अक्टूबर की रात करीब 9.30 बजे की है।

युवती की जान जाता-जाते बची

नौसेना के एक अधिकारी ने सराय कालेखां में बच्ची को देखकर पुलिस को सूचना दी। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, अगर नेवी के अधिकारी पुलिस को सूचना नहीं देते तो लड़की की जान भी जा सकती थी।

यह भी पढ़ें-MP Weather Update: नवंबर के पहले हफ्ते में ही ठंड की दस्तक, MP में पचमढ़ी सबसे ठंडा

एम्स में बच्ची के प्राइवेट पार्ट का ऑपरेशन कराया गया। गंभीर हालत के कारण लड़की फिलहाल एम्स के मनोरोग वार्ड में भर्ती है। करीब 21 दिन की कड़ी मेहनत के बाद साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने तीनो आरोपी ऑटो ड्राइवर प्रभु, स्क्रैप शॉप के कर्मचारी प्रमोद और शमशुल लगड़ा को गिरफ्तार कर लिया है।

ओडिशा के सीएम ने गिरफ्तारी के बारे में बताया

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माज़ी ने सूचना देते हुए बताया कि दिल्ली पुलिस ने 10 और 11 अक्टूबर की रात को दिल्ली में ओडिशा की एक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार में कथित रूप से शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद बच्ची को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इसी तरह राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में भी दो मामले दर्ज किये गये हैं।

यह भी पढ़ें-MP News: CM Mohan Yadav ने कहा दोनों उपचुनाव शानदार मतों से जीतेंगे,और Ladli Behna जैसी योजना की राशि फिर डालने जा रहे

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article