केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, चिराग पासवान ने दी जानकारी

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, चिराग पासवान ने दी जानकारी

दिल्ली : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (Union Minister Ram Vilas Paswan ) का दिल्ली में निधन हो गया। वे 74 साल के थे। उनके बेटे चिराग पासवान (Son Chirag Paswan) ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती थे।

https://twitter.com/iChiragPaswan/status/1314221533653467137

कई नेताओं ने फोन पर ली थी जानकारी

रामविलास पासवान पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे। एम्स में 2 अक्टूबर की रात को उनकी हार्ट सर्जरी की गई थी। आपको बता दें कि यह पासवान की दूसरी हार्ट सर्जरी थी। इससे पहले भी उनकी एक बायपास सर्जरी हो चुकी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चिराग पासवान को फोन कर केंद्रीय मंत्री के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

राम विलास पासवान 1969 में चुने गए थे विधायक

आपको बता दें कि मौसम विज्ञानी कहे जाने वाले राम विलास पासवान 1969 में विधायक चुने गए थे। पासवान मोदी कैबिनेट में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री थे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article