Stage Collapsed in Delhi: दिल्ली के कालकाजी मंदिर में जागरण के दौरान गिरा स्टेज, भगदड़ में 17 लोग घायल, एक महिला की मौत

Stage Collapsed in Delhi: दिल्ली के कालकाजी मंदिर परिसर में आयोजित जागरण के दौरान स्टेज टूटने से एक महिला की मौत हो गई ।

Stage Collapsed in Delhi: दिल्ली के कालकाजी मंदिर में जागरण के दौरान गिरा स्टेज, भगदड़ में 17 लोग घायल, एक महिला की मौत

हाइलाइट 

  • कालकाजी मंदिर में गिरा मंच 
  • जागरण के दौरान गिरा स्टेज
  • एक महिला की मौत

Stage Collapsed in Delhi: दिल्ली के कालकाजी मंदिर परिसर में आयोजित जागरण के दौरान स्टेज टूटने से एक महिला की मौत, जबकि 15 से ज्यादा लोगों के घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, घटना देर रात साढ़े बारह बजे के करीब हुई है।

https://twitter.com/ANI/status/1751472656065687642

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घायलों को पास के अस्पातल में भर्ती करा दिया है। जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि माता के जागरण की अनुमति प्रशासन से नहीं ली गई थी।

   मृतक महिला की नहीं हुई पहचान

जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार रात करीब 1 बजकर 20 मिनट पर हुआ, जब मंदिर परिसर में जागरण और कीर्तन चल रहा था। मंदिर में काफी श्रद्धालु जुटे थे। इसी दौरान अचानक कीर्तन वाला स्टेज गिर गया और मंदिर में भगदड़ मच गई।

हादसे में एक महिला की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। घायलों को दिल्ली के एम्स, सफदरजंग और मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है।

   बी प्राक बोले- पहली बार ऐसी घटना देखी

सिंगर बी प्राक ने वीडियो जारी कर घटना को लेकर दुख जताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टोरी के जरिए उन्होंने कहा कि मैं बहुत मायूस और दुखी हूं। जिनको भी चोटें आई हैं, उम्मीद करता हूं कि वो सब ठीक हो जाएं।

मैंने पहली बार ऐसी घटना अपने सामने होते देखी है। हमें आगे से बहुत ध्यान रखना होगा। मैनेजमेंट बहुत जरूरी है। हमें बच्चे-बुजुर्गों का ध्यान रखना चाहिए। जान से बढ़कर कुछ नहीं है।

   कैसे हुआ हादसा?

इस मामले में डीसीपी साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट राजेश देव ने पुष्टि करते हुए बताया कि कालकाजी मंदिर परिसर में माता का जागरण महंत परिसर में आयोजित किया गया था। जो पिछले 26 सालों से यहां पर आयोजित हो रहा है।

लेकिन इस जागरण को लेकर कोई भी परमिशन नहीं दिया गया था। लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने के लिए पुलिस की टीम तैनात की गई थी। रात में डेढ़ हजार से ज्यादा लोग जागरण के दौरान मौजूद थे। जो स्टेज बना हुआ था वह लोहे के फ्रेम पर लकड़ी से बना हुआ था। देर रात 12:30 बजे के दौरान अचानक स्टेज गिर गया और लोग इसकी चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article