Delhi Rain Weather: राजधानी दिल्ली में भारी बारिश का कहर, जानिए कैसा है आगे का मौसम पूर्वानुमान

दिल्ली के कुछ हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई जिससे दुपहिया वाहन पर सवार लोगों तथा पैदल यात्रियों को पेड़ों तथा बस स्टॉप के नीचे शरण लेनी पड़ी।

Delhi Rain Weather: राजधानी दिल्ली में भारी बारिश का कहर, जानिए कैसा है आगे का मौसम पूर्वानुमान

नई दिल्ली।  Delhi Rain Weather  दिल्ली के कुछ हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई जिससे दुपहिया वाहन पर सवार लोगों तथा पैदल यात्रियों को पेड़ों तथा बस स्टॉप के नीचे शरण लेनी पड़ी। दक्षिण तथा बाहरी दिल्ली और नोएडा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई जबकि राष्ट्रीय राजधानी के अन्य इलाकों में हल्की बारिश हुई।

जाने कैसा है दिल्ली का मौसम

दिल्लीवासियों की सुबह की शुरुआत खुशनुमा मौसम के साथ हुई और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से छह डिग्री नीचे 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 87 फीसदी दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने आज बारिश की संभावना जतायी। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

[video width="640" height="360" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2023/05/GpGhjJ6mbY6rOvLj.mp4"][/video]

मौसम विभाग ने जताए अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि रविवार को शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई थी जिससे अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से 10 डिग्री नीचे 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह चार अप्रैल 2015 के बाद से, अप्रैल महीने में सबसे कम तापमान था। दिल्ली में चार अप्रैल 2015 को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article