Delhi Politics: पीएम मोदी के अपमान पर भड़की BJP, गोपाल इटालिया के खिलाफ प्रदर्शन

Delhi Politics: पीएम मोदी के अपमान पर भड़की BJP, गोपाल इटालिया के खिलाफ प्रदर्शन

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया को हटाने की मांग को लेकर दिल्ली भाजपा नेताओं और भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को यहां आम आदमी पार्टी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आरोप लगया कि आप नेताओं ने शालीनता की सभी हदें पार कर दी हैं जो कि इटालिया द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हुए ‘‘अपमानजनक’’ भाषा के इस्तेमाल करने से पता चलता है।

बिधूड़ी ने कहा, ‘‘आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को ऐसे नेताओं को पार्टी से हटा देना चाहिए और उनकी अभद्र भाषा के लिए देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।’’ विरोध प्रदर्शन में दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और राजन तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष योगिता सिंह, मोर्चा की प्रभारी बरखा सिंह और पार्टी के अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया। गोपाल इटालिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कथित टिप्पणियों को लेकर बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हुए थे, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया था और करीब तीन घंटे बाद छोड़ा था।

इटालिया की पेशी के दौरान ‘आप’ समर्थकों ने आयोग के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन भी किया था। शुक्रवार को भाजपा ने आप और केजरीवाल पर अपना हमला तब तेज कर दिया जब इटालिया का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह कथित तौर पर प्रधानमंत्री की मां का मजाक उड़ाते हुए सुने गए। भाजपा ने कहा कि राज्य के लोग उन्हें (मोदी की मां को) ‘‘अपशब्द कहने’’ के लिए दंडित करेंगे।

बृहस्पतिवार को इटालिया का एक पुराना वीडियो सामने आया जिसमें वह कथित तौर पर मोदी की 100 वर्षीय मां हीराबा का मजाक उड़ाते सुने गए। इटालिया को कथित तौर पर मोदी के लिए अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करते हुए भी सुना गया है, जिसकी भाजपा नेताओं ने कड़ी निंदा की है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article